For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिपोर्टर युवराज ने गोद में उठाकर पूछा- कैसा लगा? चहल बोले- DDLJ याद आ गई

युवराज ने इंटरव्यू में पूछा कि आप भारी हैं या बॉल इस पर मुस्कुराते हुए यजुवेंद्र ने जवाब दिया कि बॉल से तो थोड़ा मैं भारी हूं।

बेंगलुरू। इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से आखिरी टी20 मैच में लेगस्पिनर युजवेंद्र चहल (25/6) ने गेंदबाजी की उसके बाद तो हर कोई उन्हीं का मुरीद हो गया है। चारों ओर चहल-चहल ही हो रहा है।

मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने मिस्टर चहल

मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने मिस्टर चहल का क्रिकेटर युवराज सिंह ने मैच के बाद एक छोटा सा इंटरव्यू लिया जिसमें उन्होंने चहल के साथ काफी मस्ती की। इस दौरान उन्होंने चहल से उनकी बॉलिंग और खेल के दौरान सोच के बारे में पूछा, जिसका बेहतरीन जवाब चहल ने दिया।

युवराज ने इंटरव्यू में पूछा कि आप भारी हैं या बॉल इस पर मुस्कुराते हुए यजुवेंद्र ने जवाब दिया कि बॉल से तो थोड़ा मैं भारी हूं।

डीडीएलजे की फीलिंग आ गई

युवराज ने इंटरव्यू के अंतिम सवाल जब ये पूछा कि आपको कैसा लगा जब मैंने आपको गोद में उठाया? तो इसका जवाब जो चहल ने दिया वो वाकई गुदगुदा देने वाला था, चहल ने कहा कि मुझे उस समय बहुत अच्छा लगा, सच कहूं तो मुझे डीडीएलजे (फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) की फीलिंग आ गई थी।

युजवेंद्र चहल ने लिए 6 विकेट

गौरतलब है कि भारत ने युजवेंद्र चहल (25/6) की रिकॉर्ड गेंदबाजी की बदौलत एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुए तीसरे निर्णायक टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 75 रनों से हरा तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत से मिले 203 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 16.1 ओवरों में 127 रन बनाकर ढेर हो गई।

देखें वीडियो...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+