
प्रैक्टिस मैच की तरह होगा रोहित सेना का यह मुकाबलाः
गौरतलब हो कि इस सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है वहीं कप्तानी का दारोमदार रोहित शर्मा के हाथों में है। हालांकि बेहद मजबूत वनडे टीम होने के बावजूद भी रोहित की टीम हॉन्गकॉन्ग को हल्के में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि उसे इसके अगले ही दिन फार्म में चल रही पाकिस्तान की टीम से भिड़ना है। हॉन्गकॉन्ग को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम का चयन डालेगा बड़ा असरः
भारतीय क्रिकेट टीम में जो सबसे बड़ी मुश्किल है वो कि आखिर विराट कोहली की जगह पर कौन सा बल्लेबाज आएगा। वहीं आखिर टीम के प्लेइंग इलेवन पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। ऐसे में हिटमैन शर्मा की नजर होगी कि वो हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करें और मजबूत हौसले के साथ अगले दिन पाकिस्तान के खिलाफ भिड़े। वहीं भारतीय बल्लेबाजों को भी इस मैच से काफी फायदा मिलेगा।

ऐसे देख सकते हैं भारत का पहला मुकाबलाः
इस टूर्नामेंट में भारत के लिहाज से उसका पहला तो हॉन्गकॉन्ग के लिहाज से उसका दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार मंगलवार शाम पांच बजे शुरू होगा। गौरतलब हो कि सुपर फोर में टॉप टीम के तौर पर जाने के लिए भारत को अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे, ऐसे में हिटमैन शर्मा इस मुकाबले में बड़ी जीत के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
