For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: पहले वनडे में विराट कोहली के इस फैसले पर भड़के फैन्स, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

नई दिल्ली। टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम आज (बुधवार) से हैमिल्टन में शुरु हो रही वनडे सीरीज के पहले मैच के लिये सेडन पार्क के मैदान पर उतरी। भारतीय टीम ने इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड के सामने 348 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के लिये श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला शतक पूरा किया तो मध्य क्रम में केएल राहुल ने (88 नाबाद) एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने किया मैदान पर विलियमसन से बातों का खुलासा, बताया अकेले में हुई थी क्या बात

हालांकि इससे पहले जैसे ही कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा की तो दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट फैन्स तक उनसे नाराज दिखे और उनके फैसले पर सवाल उठाने लगे।

और पढ़ें: IND vs NZ: रोहित शर्मा का खुलासा, बताया किस वजह से एमएस धोनी बने भारत के महानतम कप्तान

विराट कोहली पर भड़के फैन्स

विराट कोहली पर भड़के फैन्स

दरअसल टी20 सीरीज में भारत के लिये मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडे को वनडे सीरीज के पहले मैच में जगह नहीं मिले। इसे देखकर न सिर्फ क्रिकेट फैन्स बल्कि दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान रह गये। विराट कोहली ने टीम में मनीष पांडे की जगह केदार जाधव को मौका दिया जिसे देखकर फैन्स भड़क उठे और सोशल मीडिया पर काफी बुरा-भला कहा।

उल्लेखनीय है कि कीवी टीम के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में मनीष पांडे 4 बार खेलने आये और हर बार नाबाद पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने बेहद अहम अर्धशतक भी लगाया था।

फैन्स को नापसंद आया केदार जाधव का चयन

बीसीसीआई ने जैसे ही प्लेइंग इलेवन का ट्वीट किया, उस पर फैन्स ने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। जाधव का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में कुछ खास नहीं रहा है और ऐसे में वनडे इंटरनेशनल टीम के प्लेइंग इलेवन में उन्हें लगातार शामिल किया जाना फैन्स को बिल्कुल भी नहीं पसंद आ रहा है।

एक यूजर ने लिखा,' न जाने किस स्तर का भ्रष्टाचार बीसीसीआई में किया गया है जिसके चलते लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मनीष पांडे को टीम से बाहर कर दिया गया है। या फिर यूं कहें कि वह कप्तान और कोच के पसंदीदा नहीं है इसलिये ऐसा हो रहा है। उन्हें टीम में केदार जाधव की जगह चुना जाना चाहिये था।'

लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मनीष पांडे को नहीं मिला मौका

एक अन्य यूजर ने लिखा,' पिछले 7 टी20 मैचों में नाबाद पारी खेलने वाले मनीष पांडे को लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वह अभी भी वनडे में एक मौके का इंतजार कर रहे हैं। जबकि लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे केदार जाधव को बार-बार मौका दिया जा रहा है। कप्तान कोहली के बेहद खराब फैसला।'

केदार जाधव के चयन पर पहले भी सवाल उठा चुके हैं फैन्स

केदार जाधव के चयन पर पहले भी सवाल उठा चुके हैं फैन्स

गौरतलब है कि फैन्स कीवी दौरे पर केदार जाधव के चयन पर भी काफी नाराज हुए थे, उनका मानना था कि उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकता था। कई फैन्स ने तो केदार जाधव की उम्र को लेकर भी सवाल किये औऱ पूछा कि क्या केदार जाधव अगला विश्व कप खेल सकते हैं। अगर नहीं तो वक्त क्यों खराब करना।

हालांकि जब इस बारे में कोच रवि शास्त्री से सवाल किया गया तो उन्होंने केदार जाधव के चयन को सही बताते हुए कहा कि वह टीम का बेहद अहम हिस्सा हैं।

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 12:13 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+