For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 3 बार हुआ यह कारनामा, 2 बार भारत रहा शामिल

नई दिल्ली। टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने हैमिल्टन के मैदान पर शुरु हुई वनडे सीरीज में कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारतीय टीम को पहले मैच में 4 विकेट से मात दी। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 4 विकेट खोकर 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसे कीवी टीम ने रोस टेलर के शतक की बदौलत 48.1 ओवर में हासिल कर लिया।

और पढ़ें: SA vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगा डिकॉक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-अमला की लिस्ट में हुए शामिल

इस मैच में जीत के साथ ही कीवी टीम ने राहत की सांस ली और भारत के हाथों लगातार हार के सिलसिले को विराम दिया। कीवी टीम के लिये मैच के जीत के हीरो रहे रोस टेलर जिन्होंने पहले हेनरी निकल्स (78) और फिर टॉम लैथम (69) के साथ साझेदारियां की और टीम को जीत के दरवाजे पर ले गये। मैच के दौरान एक ऐसा ऐतिहासिक कारनामा भी हुआ जो कि क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 बार देखने को मिला है।

और पढ़ें: IND v PAK: हार पर बोले शोएब अख्तर- U19 में पूरी अकड़ से हमे ऐसे धोया जैसे भारत की सीनियर टीम धोती है

हैमिल्टन की मेजबानी में तीसरी बार हुआ यह कारनामा

हैमिल्टन की मेजबानी में तीसरी बार हुआ यह कारनामा

क्रिकेट इतिहास की बात करें तो यह तीसरा मौका था जब दोनों टीमों के 4 नंबर के बल्लेबाज ने शतक लगाने का कारनामा किया हो। पहली बार यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और जिम्बाब्वे के तातेंदा ताइबु ने किया था जिन्होंने 2007 में खेले गये इस मैच में 4 नंबर पर आकर शतक लगाया था। मजे की बात यह थी कि इस मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने 107 रन बनाये थे।

दूसरी बार यह कारनामा 2017 में भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में देखने को मिला जहां पर इंग्लैंड की ओर से इयोन मोर्गन ने 102 रन बनाये और युवराज सिंह ने 150 रनों की पारी खेली। आज के मैच में भारत के लिये श्रेयस अय्यर ने 103 रनों की पारी खेलकर करियर का पहला शतक लगाया जबकि रोस टेलर ने नाबाद 109 रन बनाकर करियर का 21वां शतक पूरा किया।

भारत के खिलाफ दूसरा सबसे सफल चेज

भारत के खिलाफ दूसरा सबसे सफल चेज

हैमिल्टन में भारत के खिलाफ बुधवार को खेला गया मैच न्यूजीलैंड की टीम के लिये निजी तौर पर उनका सबसे बड़ा चेज रहा लेकिन भारत के खिलाफ हासिल किये गये सबसे सफल रन चेज में भी इस मैच ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट की बात करें तो सबसे सफल चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिसने पिछले साथ मोहाली में भारत के खिलाफ 359 रनों के लक्ष्य को सफलपूर्वक तरीके से चेज किया था। वहीं पाकिस्तान की टीम भी 2007 में भारत के खिलाफ 322 रनों को चेज कर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है।

टेलर ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड

टेलर ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की जीत के हीरो टेलर ने 84 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए। टेलर के अलावा कीवियों की ओर से दो बढ़िया पारियां देखने को मिली जिसमें से पहली ओपनिंग बल्लेबाज हेनरी निकोल्स (78) के बल्ले से निकली और दूसरी टॉम लॉथम की तेज 48 गेंदों पर 69 रनों की पारी थी।

अपनी इस पारी के साथ टेलर नंबर 4 पर सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में बहुत आगे चले गए हैं। यह टेलर का इस नंबर पर बैटिंग करते हुए 19वां वनडे शतक था और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 12:18 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+