For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st Test: ऋषभ पंत होना नहीं आसान, अजिंक्य रहाणे ने निगला वापसी का मौका

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट सेना ने फ्लॉप बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मैच के दूसरे दिन के पहले सेशन में महज 165 रन पर ऑल आउट हो गई। विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में साहा की जगह पहली बार इस दौरे पर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जिसके बाद उनके इस फैसले को लेकर फैन्स से लेकर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले तक आलोचना की।

और पढ़ें: SA vs AUS: हैट्रिक ले ब्रेट ली की लिस्ट में शामिल हुए एश्टन एगर, अफ्रीका को मिली सबसे बड़ी हार

वहीं लगातार आलोचना झेल रहे ऋषभ पंत के पास अपने आलोचकों को चुप कराने और विराट कोहली के भरोसे को सही साबित करने का सिर्फ 1 ही मौका था कि वह बल्लेबाजी में भारतीय टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद पारी को संभाले और एक अच्छी पारी खेलकर सब का मुंह बंद करा दें।

और पढ़ें: 1st Test: करियर में तीसरी बार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली, क्या वेलिंगटन में फिर मिलेगी हार

रन आउट के लिये रहाणे जिम्मेदार

रन आउट के लिये रहाणे जिम्मेदार

अन्य भारतीय बल्लेबाजों की अपेक्षा ऋषभ पंत ने अच्छी शुरुआत की और लय में भी नजर आये। लेकिन अंजिक्य रहाणे के दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के चलते उन्हें अपनाा विकेट गंवाना पड़ा और एक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल पाने में नाकाम रहे। ऋषभ पंत को मौका देने पर सवाल उठाने वाले फैन्स ने रन आउट को लेकर अजिंक्य रहाणे को ट्रोल करना शुरु कर दिया और सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी।

रहाणे ने निगला पंत की वापसी का मौका

सोशल मीडिया पर रहाणे की क्लास लगाते हुए एक यूजर ने लिखा,' 132 रन पर 5 विकेट खोने के बाद एक रन आउट सबसे आखिरी चीज होगी जो कि आप चाहोगे। अजिंक्य रहाणे की बेहद साधारण कॉल ने पंत की पारी को निगल लिया।'

मौजूदा समय में पंत होना आसान नहीं

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,' एक मैच खेलने के लिये पिछले 1 महीने से बेंच पर बैठ कर इंतजार, गेंदबाजों के मुफीद और हरी पिच पर खेलने का मौका, अच्छी शुरुआत के बाद अजिंक्य रहाणे को बचाने के लिये खुद की विकेट कुर्बान करना। मौजूदा समय में ऋषभ पंत बन पाना बेहद मुश्किल काम है।'

पटेल ने किया पंत को रन आउट

मैच के दूसरे दिन पारी के चौथे ओवर में अजिंक्य रहाणे ने शॉट खेला और 1 रन के लिये पंत की ओर दौड़ पड़े। जहां अजिंक्य रहाणे लगातार दौड़ते जा रहे थे वहीं पंत गेंद किस ओर जा रही यह देख रहे थे। गेंद 30 यार्ड सर्किल के अंदर खड़े एजाज पटेल के पास आई जो कि थोड़ा धीरे गेंद के पास आ रहे थे लेकिन रहाणे को दौड़ता देख उन्होंने तेजी से गेंद विकेटकीपर बीजे वाटलिंग की ओर फेंक दी। ऋषभ पंत ने देख लिया था कि वो रन आउट हो जायेंगे बावजूद इसके अजिंक्य रहाणे को बचाने के लिये वह स्ट्राइकर एंड की ओर दौड़ पड़े।

पटेल ने थ्रो मारा लेकिन वॉटलिंग गेंद तक नहीं पहुंच पाये, इस दौरान गेंद ने बेल्स को छू लिया जिसकी वजह से 1 बेल पंत के क्रीज में पहुंचने से पहले गिर गई। जिसको देखते हुए उन्हें रन आउट करार दिया। यह अजिंक्य रहाणे के करियर का पहला टेस्ट रन आउट है जिसमें वह शामिल थे।

कॉमेंटेटर ने बताई पंत की गलती

कॉमेंटेटर ने बताई पंत की गलती

हालांकि रन आउट के बाद कॉमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने इस रन आउट में ऋषभ पंत की गलती को भी ढूंढ निकाला और कर कहा कि पंत गेंद देखने की कोशिश कर रहे थे , जिसकी वजह से हिचकिचाहट पैदा हुई और वह रन आउट हो गये।

इस मौके पर दूसरे कॉमेंटेटर स्कॉट स्टायरिश ने कहा कि यह काफी दिल दुखाने वाला मंजर है कि आपको अपने साथी पर जरा भी भरोसा नहीं है। आपको इस खेल में विश्वास करना सीखना होगा।

एजाज नहीं है कीवी टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डर

एजाज नहीं है कीवी टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डर

संजय मांजरेकर ने कहा,'अगर पंत ने अपने पार्टनर पर भरोसा किया होता तो वह रन पूरा करने में कामयाब हो जाते। एजाज कीवी टीम के फुर्तीले खिलाड़ियों में से एक नहीं है। लेकिन पंत दोबारा देखना चाहते थे जो कि गेंदबाज के चलते दिख नहीं सका। रहाणे उन बल्लेबाजों में से एक है जिनके बुलाने पर आपको विश्वास करना होगा और रन भागना होगा।'

भारतीय टीम टिम साउथी (4) और काइल जैमिसन (4) की बदौलत 165 रन पर ऑल आउट हो गई।

Story first published: Sunday, February 23, 2020, 15:10 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+