
19 पारियों में नहीं लगा कोई शतक
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने 7 पारियां खेली है और एक अर्धशतक समेत सिर्फ 180 रन ही बनाये हैं। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय कप्तान के लिये यह किसी भी दौरे पर बनाये गये सबसे कम स्कोर्स में से एक है।
विराट कोहली की खराब फॉर्म का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि वह पिछली 19 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं। विराट कोहली ने आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान लगाया था जहां पर कोहली ने 136 रनों की पारी खेली थी।

करियर में तीसरी बार खराब फॉर्म की दस्तक
रन मशीन कप्तान कोहली का हाल के समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, हालांकि यह पहली बार नहीं है जब उनके करियर में खराब फॉर्म ने दस्तक दी है, वह इससे पहले भी 2 बार खराब फॉर्म का सामना कर चुके हैं। इससे पहले विराट कोहली फरवरी 2014 से लेकर अक्टूबर 2014 तक भी वे तीनों प्रारुपों की 25 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। इसमें इंग्लैंड का वह दौरा भी शामिल हैं, जहां वह पांच टेस्ट मैचों में केवल 134 रन ही बना पाए थे।
वहीं फरवरी 2011 से लेकर सितंबर 2011 के बीच भी विराट कोहली का खराब फॉर्म देखने को मिला था, जब वह लगातार 24 पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ पाये थे। विराट कोहली ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 70 शतक जड़े हैं। उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 27 और 248 वनडे मैचों में 43 शतक लगाए हैं।

वेलिंगटन में ऐसे आउट हुए विराट कोहली
पूरे कीवी दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है। रन मशीन विराट कोहली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन महज 7 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौटे। टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (11) के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली जैमिसन की गेंद पर स्लिप में खड़े रॉस टेलर को कैच थमा बैठे और एक बार फिर सस्ते में वापस पवेलियन लौटे।


Click it and Unblock the Notifications
