Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: इशांत शर्मा का मुरीद हुआ यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, कभी फार्म वापसी में की थी मदद

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व ग्राउंड में खेला जा रहा है। तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है और अभी तक के खेल में न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा भारी लग रहा है। भारतीय टीम दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 144 रन बना चुकी है लेकिन कीवी टीम की बढ़त से अभी भी 39 रन पीछे हैं।

वहीं पहली पारी में भारतीय टीम महज 165 रन पर ऑल आउट हो गई थी जिसके जवाब में कीवी टीम ने 348 रन बनाये और भारत पर 83 रन की बढ़त हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी जहां फ्लॉप साबित हो रही है वहीं चोट से उबरकर टीम से जुड़ने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की गेंदबाजी ने सभी को प्रभावित किया है।

और पढ़ें: 1st Test: ट्रेंट बोल्ट का खुलासा, बताया किस प्लान के तहत पुजारा-कोहली को किया आउट

इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 11वीं बार 5 विकेट हासिल करने का काम किया है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कोच जेसन गिलेस्पी ने इस गेंदबाज की तारीफ की और कहा कि मौजूदा भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा में लगातार सीखते रखने की चाहत उन्हें काफी प्रभावित करती है।

इसे लेकर जेसन गिलेस्पी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ईशांत को अच्छा करते हुए देखकर खुश हूं, यह सब उसके लगातार सीखते रहने के दृष्टिकोण, सुधार करने और बेहतर होने की प्रबल इच्छा की वजह से हुआ है। भारतीय टीम के मौजूदा कोचिंग स्टाफ को काफी श्रेय दिया जाना चाहिए।'

और पढ़ें: खुलासा: 6 महीने से ज्यादा नहीं खेल पायेंगे जसप्रीत बुमराह, जब लोग उड़ाते थे मजाक

गौरतलब है कि इशांत शर्मा जब अपने करियर के उस दौर से गुजर रहे थे जहां उन्हें विकेट निकालने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी और बावजूद इसके वह इसे हासिल करने में नाकाम हो रहे थे तो गिलेस्पी ने ही उनकी मदद की थी।

आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में चोटिल होने के बाद इशांत शर्मा ने पिछले हफ्ते ही फिटनेस टेस्ट पास किया और कीवी दौरे के लिये रवाना हुए।

और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: भारत के खिलाफ 4 छक्के लगा काइल जैमिसन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

यह भारतीय तेज गेंदबाज पहले टेस्ट मैच के शुरु होने से सिर्फ 72 घंटे पहले ही न्यूजीलैंड पहुंचा और अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को पहली पारी में 348 रन पर समेटने में मदद की।

Story first published: Monday, February 24, 2020, 7:42 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+