For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st Test : तीसरे दिन का खेल खत्म, अक्षर पटेल ने मचाया तहलका, जानिए क्या है स्थिति

कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में जारी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 14 रन बनाकर 1 विकेट गंवा दिया, साथ ही 63 रनों की बढ़त बना ली है। इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 142.3 ओवर में 296 रन पर समाप्त हुई। भारत के लिए अक्षर पटेल ने तहलका मचाया जिन्होंने 5 विकेट लिए। उनके अलावा आर अश्विन ने 82 गेंदों में 3 विकेट लिए। साथ ही उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

दूसरे दिन नाबाद लौटे सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 75 रन और टॉम लाथम ने 50 रन से पारी की शुरुआत की। दोनों ने तीसरे दिन की शुरुआत में ही अच्छा खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 150 रनों की शुरुआती साझेदारी दिलाई। इस साझेदारी को अश्विन ने 67वें ओवर में तोड़ा । विल यंग 214 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे विलियमसन ने लाथम का अच्छा साथ दिया, लेकिन विलियमसन को 86वें ओवर में उमेश यादव ने 18 रन पर आउट कर दिया ।

दूसरे सत्र में चार विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तीसरे सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। विकेटकीपर टॉम बंडल 124वें ओवर में अक्षर पटेल के खिलाफ रन आउट हुए। उसके बाद 128वें ओवर में टीम साउथी भी अक्षर के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। टाॅम ने 13 और साउथी ने 5 रन बनाए। एक तरफ काइल जैमीसन ने संभाला। विलियम्स सोमरविले ने उनका भरपूर समर्थन किया। लेकिन अंत में जैसीसन को आर अश्विन ने 139वें ओवर में अक्षर पटेल के हाथों कैच करा दिया। जैमिसन ने 23 रन बनाए। अश्विन ने इसके बाद 143वें ओवर में सोमरविले को बिना ज्यादा समय दिए छह रन पर आउट कर दिया। एजाज पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 142.3 ओवर में 296 रन पर ऑल आउट हो गई।

यह भी पढ़ें- आखिर क्या होता है 'डेंजर एरिया', जिसके चलते अश्विन को अंपायर से मिली चेतावनी

भारत के स्पिनर चमके
तीसरे दिन के दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल ने रॉस टेलर को 95वें ओवर में रिजर्व विकेटकीपर केएस भरत को कैच देकर विकेट लिया। टेलर 11 रन पर आउट हुए। हेनरी निकोल्स को अक्षर पटेल ने 97वें ओवर में लपका। टाॅम लाथम शतक बनाने से चूक गए। लाथम अक्षर पटेल के ओवर में गेंद को हिट करने में नाकाम रहने पर 95 रन पर स्टंप हो गए। वह सिर्फ 5 रन से अपना शतक चूक गए। उन्होंने 282 गेंदों में 10 चौके लगाए। उनके आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने 111वें ओवर में अपने डेब्यू करने वाले रचिन रवींद्र के रूप में भी जल्द विकेट गंवा दिया। हालांकि, उसके बाद टॉम बंडल और काइल जैमीसन ने और कोई विकेट नहीं जाने दिया। दूसरे सत्र की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने 118 ओवर में 6 विकेट पर 249 रन बनाए थे, लेकिन तीसरे सत्र में भारतीय स्पिनर चमके। भारतीय गेंदबाजों ने चारों विकेट लेकर उनकी पारी खत्म कर दी।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 16:57 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+