For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: साहा-अय्यर की पारी ने भारत को बचाया, जीत के लिये कीवी टीम को दिया 284 का लक्ष्य

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के मैदान पर खेला जा रहा है जिसमें जीत हासिल करने के लिये भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने दूसरी पारी में 284 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने तीसरे दिन के अंत में खेलना शुरू किया और पहली पारी में मिले 49 रनों की बढ़त से आगे खेलना शुरू किया, हालांकि महज एक रन पर शुबमन गिल के आउट हो जाने के बाद भारतीय टीम ने 63 रनों की बढ़त के साथ खत्म किया। रविवार को जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो फैन्स को भारतीय टीम से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन चौथे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से कीवी टीम के नाम रहा।

न्यूजीलैंड के लिये काइल जैमिसन और टिम साउथी ने भारतीय टीम की दूसरी पारी में महज 51 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गिरा दिये थे, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि मानों केन विलियमसन की टीम इस मैच में अपना शिकंजा कस लेगी। यहां से मुश्किलों में घिरी भारतीय पारी को श्रेयस अय्यर (65), रविचंद्रन अश्विन (32), ऋद्धिमान साहा (नाबाद 61) और अक्षर पटेल (नाबाद 28) ने संभाला और छठे, सातवें और 8वें विकेट के लिये अर्धशतकीय साझेदारियां कर स्कोर को 234 पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: कानपुर टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तोड़ा 86 साल पुराना रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने पहले रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिये 52 रनों की साझेदारी की तो वहीं पर ऋद्धिमान साहा के साथ 7वें विकेट के लिये 64 रनों की साझेदारी की थी। ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल ने 8वें विकेट के लिये नाबाद 67 रनों की साझेदारी कर बढ़त को 283 पर पहुंचा दिया और पारी घोषित कर दी। उल्लेखनीय है कि भारतीय पारी में साल 2007 के बाद यह पहली बार हुआ है जब उसके छठे,7वें और 8वें क्रम के बल्लेबाजों के बीच लगातार तीन अर्धशतकीय साझेदारियां हुई हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ साल 2007 में ओवल के मैदान पर खेले गये उस मैच की दूसरी पारी में सौरव गांगुली (57), वीवीएस लक्ष्मण (46) और एमएस धोनी (36) के बीच छठे, 7वें और 8वें विकेट के लिये लगातार 3 अर्धशतकीय साझेदारियां की थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 4 रन बनाकर एक विकेट खो दिया है। जहां भारत को जीत के लिये मैच के आखिरी दिन 9 विकेट की दरकार है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम को 284 रनों की दरकार है।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के बीच क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर जायेगा भारत, BCCI ने दिया जवाब

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ा चेज हासिल करने में न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो उसने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ 2008-09 में 317 रन बनाकर मैच जीता था। इससे पहले उसने पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च के मैदान पर 324 रनों का पीछा किया था जबकि 1984-85 में पाकिस्तान के खिलाफ 278 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

Story first published: Sunday, November 28, 2021, 16:45 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+