For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: भारत को वेलिंगटन में धूल चटाने के बाद जानें क्या बोले केन विलियमसन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने विराट सेना के विजय रथ को रोकते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने पिछले लगातार 7 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी और अगर वेलिंगटन टेस्ट जीत जाती तो लगातार मैच जीतने का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर जाती लेकिन कीवी टीम ने भारत के इस रिकॉर्ड को पूरा नहीं होने दिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: वो 5 कारण जिनकी वजह से वेलिंगटन में हारी 'विराट सेना', 10 विकेट से जीता न्यूजीलैंड

सीरीज के पहले मैच में भारत को 2 बार ऑल आउट करने और 10 विकेट से जीत हासिल करने के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन काफी खुश नजर आये और गेंदबाजों के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों की भी तारीफ की।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया- वेलिंगटन में कहां हारी टीम

गेंदबाजों ने दिलाई भारत के खिलाफ बड़ी जीत

गेंदबाजों ने दिलाई भारत के खिलाफ बड़ी जीत

पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद केन विलियमसन ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि पहली पारी में भारत को 165 रन पर ऑल आउट करना काफी अहम रहा और कीवी टीम के आखिरी 3 बल्लेबाजों ने 183 रन की बढ़त में अहम भूमिका निभाई जिसकी वजह से भारत पर दबाव बना और हमें जीत हासिल हुई।

विलियमसन ने कहा,' वेलिंगटन की यह जीत हमारी टीम की ओर से 4 दिन के अंदर किया गये बेजोड़ प्रदर्शन का नतीजा है। हम जानते हैं कि भारत का दुनिया भर में कितना दमदार प्रदर्शन रहा है। पहली पारी का प्रयास और इसके बाद प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाना शानदार रहा। अच्छी बढ़त हासिल करने में निचले क्रम का योगदान महत्वपूर्ण रहा।'

नहीं पता था पिच कैसा व्यव्हार करेगी

नहीं पता था पिच कैसा व्यव्हार करेगी

केन विलियमसन ने कहा कि हमें टेस्ट मैच के पहले दिन नहीं पता था कि पिच कैसा व्यव्हार करने वाली है। पिच ने हमारे गेंदबाजों के साथ-साथ भारत के तेज गेंदबाजों को भी मदद पहुंचाई।

विलियमसन ने कहा ' हमें टेस्ट मैच के पहले दिन की पहली सुबह पता नहीं था कि पिच कैसा व्यवहार करेगी क्योंकि इस पूरे हफ्ते हवा नहीं चल रही थी। गेंदबाजों ने थोड़ी स्विंग हासिल की। गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन यह जीत सामूहिक प्रयास से मिली।'

टी20 में हार का जिम्मेदार पर टेस्ट में बना जीत का हीरो

टी20 में हार का जिम्मेदार पर टेस्ट में बना जीत का हीरो

गौरतलब है कि कीवी टीम के लिये टिम साउदी ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपने करियर में 10वीं बार 5 विकेट हासिल किया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टी20 सीरीज में 5-0 से हार का सामना करने वाली कीवी टीम का हिस्सा रहे टिम साउदी ने टेस्ट मैच में वापसी करने पर खुशी जताई।

साउदी ने कहा,'यह शानदार जीत है। हमने मजबूत भारतीय टीम को हराया है। घरेलू परिस्थितियों में लौटना सुखद अहसास है। मेरा मानना है कि आज की सुबह मैच के लिए अहम रही। दूसरी नई गेंद से पहले सुबह जल्दी दो विकेट लेना महत्वपूर्ण रहा। गेंदबाजी इकाई के रूप में हमने 20 विकेट लिए, यह काफी सुखद है।'

Story first published: Tuesday, February 25, 2020, 21:53 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+