IND vs NZ: विराट कोहली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया- वेलिंगटन में कहां हारी टीम
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को साल 2013 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारत की हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस मैच के दौरान हम उतने प्रतिस्पर्धी नहीं नजर आये जितना हम पिछले एक साल में खेले थे। ऐसे में हम जीत डिजर्व भी नहीं करते। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पार्क मैदान पर खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच चौथे दिन के पहले सेशन में ही खत्म हो गया।
और पढ़ें: IND vs NZ: इशांत शर्मा का मुरीद हुआ यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, कभी फार्म वापसी में की थी मदद
इस मैच के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी का फ्लॉप शो जारी रहा और पहली पारी में 165 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी वह 191 रन पर सिमट गई। मयंक अग्रवाल को छोड़कर लगभग सभी भारतीय बल्लेबाज कीवी टीम के सामने पानी मांगते नजर आये और कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वहीं कीवी टीम ने पहली पारी में ही 348 रन बनाये थे जिसकी बदौलत उसके पास 183 रनों की बढ़त थी और दूसरी पारी में 9 रन के टारगेट को उसने 10 गेंद में ही हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने फिर अलापा भारत-पाक राग, बताया आखिर किस वजह से बदला भारतीय क्रिकेट

विराट कोहली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
जहां अपने घर पर लगातार 11वें मैच में कीवी टीम अजेय रही तो वहीं आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत ने पहली हार का सामना किया। मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारतीय बल्लेबाजी पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि हम न्यूजीलैंड के मुकाबले बिल्कुल भी प्रतिस्पर्धी नजर नहीं आ रहे थे। विराट कोहली ने कहा कि हमारी टीम ने बल्लेबाजी के विभाग में खराब प्रदर्शन किया और हम दोनों पारियों में 200 के आंकड़े को नहीं छू सके।
उन्होंने कहा,' इस मैच में टॉस ने बड़ा अहम रोल निभाया। एक मजबूत बल्लेबाजी टीम होने की वजह से हमें प्रतिस्पर्धा पसंद है लेकिन इस मैच में हम वो बिल्कुल नहीं दिखा सके। यहां तक कि इस पिच पर 220-230 रन बनाना भी एक अच्छा स्कोर होता लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। पहली पारी की वजह से हम मैच में काफी पिछड़ गये और फिर बढ़त के दबाव से उबर नहीं पाये।

कीवी टेलएंडर्स ने भारत से छीना मैच
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की वजह से उनकी टीम से मैच दूर निकल गया। पहली पारी में 225 रन पर 7 विकेट खोने के बावजूद इन खिलाड़ियों के चलते कीवी टीम ने 123 रन और जोड़े जिसकी वजह से हम पर अतिरिक्त दबाव बन गया।
विराट कोहली ने कहा,'गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, एक अच्छी गेंदबाजी वाली टीम होने की वजह से हमें गर्व है अपने गेंदबाजों पर। हालांकि मुझे लगता है कि हम मैच में और अच्छा कर सकते थे। 7 विकेट तक हमने अच्छी गेंदबाजी की। हम बढ़त को 100 रन के अंदर रखना चाहते थे लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने मैच को हमसे दूर कर दिया।'

अनुभव की कमी से नहीं चले पृथ्वी शॉ
विराट कोहली ने कहा कि रोहित की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे पृथ्वी शॉ पर बहुत अधिक कठोर नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा,' आप पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ियों पर बहुत अधिक दबाव नहीं डाल सकते। उनके पास अभी विदेशी सरजमीं पर खेलने का सिर्फ 2 मैचों का अनुभव है। वह कोई न कोई तरीका ढूंढ ही निकालेगा रन बनाने का। मयंक ने अच्छा खेल दिखाया और रहाणे के अलावा इकलौता ऐसा बल्लेबाज दिखा जो बल्ले से कुछ लय में नजर आया। हमारी टीम की ताकत गेंदबाजों को बचाने के लिये अच्छा स्कोर देना है जो कि इस मैच से गायब दिखी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
