For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: 2013 के बाद भारत को मिली सबसे बड़ी हार, कीवी टीम ने लगाया जीत का शतक

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को इस चैम्पियनशिप में पहली हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं साल 2013 के बाद भारतीय टीम के लिये यह अब तक की सबसे शर्मनाक और बड़ी हार है। वेलिंगटन में खेले गये इस मैच में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह से फ्लॉप दिखाई दी और पहली पारी में 165 पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में भी महज 191 रन बना पाई और कीवी गेंदबाजों के सामने ढेर हो गई।

और पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने फिर अलापा भारत-पाक राग, बताया आखिर किस वजह से बदला भारतीय क्रिकेट

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिये महज 9 रन की दरकार थी जिसे कीवी टॉम ब्लंडेल (2) और टॉम लैथम (7) ने आसानी से 10 गेंदों में बनाकर जीत लिया। इसके साथ ही कीवी टीम ने टेस्ट मैचों में अपनी जीत का शतक भी पूरा कर लिया। भारत के खिलाफ वेलिंगटन में जीता गया यह मैच कीवी टीम के लिये 100वीं जीत थी।

और पढ़ें: 1st Test: ट्रेंट बोल्ट का खुलासा, बताया किस प्लान के तहत पुजारा-कोहली को किया आउट

चौथे दिन सिर्फ 16 ओवर में भारत ने खो दिये 6 विकेट

चौथे दिन सिर्फ 16 ओवर में भारत ने खो दिये 6 विकेट

पहली पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी का फ्लॉप शो दूसरी पारी में भी जारी रहा और चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम महज 16 ओवर ही कीवी गेंदबाजों का सामना कर पाई और 47 रन के अंदर 6 विकेट खो दिये। टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी पर थी। चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम ने अपने कुल स्कोर में सिर्फ 3 रन ही जोड़े थे कि टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड होकर हनुमा विहारी वापस पवेलियन लौटे। रविचंद्रन अश्विन भी 4 रन बनाकर 162 के कुल स्कोर पर टिम साउदी का शिकार बने।

इशांत शर्मा ने 2 चौकों की मदद से 12 रन की पारी खेली औल कॉलिन डि ग्रैडहोम को अपना विकेट गंवा बैठे। ट्रेंट बोल्ट की बाहर निकलती गेंद को शॉट लगाने के चक्कर में अजिंक्य रहाणे भी विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच थमा बैठे। रहाणे ने 75 गेंदों का सामना कर 29 रन बनाए।

ऋषभ पंत की 25 रनों की पारी का अंत साउदी ने 191 के कुल स्कोर पर किया और साउदी ने ही तीन गेंद बाद जसप्रीत बुमराह को पवेलियन भेज भारत को ऑल आउट कर दिया।

टिम साउदी ने 10वीं बार किया पारी में 5 विकेट चटकाने का कारनामा

टिम साउदी ने 10वीं बार किया पारी में 5 विकेट चटकाने का कारनामा

न्यूजीलैंड की टीम के लिए दूसरी पारी में टिम साउदी ने पांच विकेट जबकि चोट से वापस लौटे ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट हासिल किये। कॉलिन डी ग्रैंडहोम के हिस्से में भी एक विकेट आया। अपने टेस्ट करियर के दौरान यह 10वां मौका था जब टिम साउथी ने 5 विकेट चटकाने का काम किया।

टिम साउथी ने मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह का विकेट चटकाया।

सिर्फ मयंक अग्रवाल ही कर सके बल्लेबाजी

सिर्फ मयंक अग्रवाल ही कर सके बल्लेबाजी

इस पारी में भारत के लिए कोई रन बना सका था तो वो रहे मयंक अग्रवाल। मयंक ने 99 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। वह तीसरे दिन ही पवेलियन लौट चुके थे। मयंक ने पहली पारी में संयम से खेलते हुए 34 रन बनाए थे।

भारत की ओर से मयंक अग्रवाल इकलौते ऐसे बल्लेबाज दिखे जो कि वेलिंगटन की पिच पर रन बनाने में कामयाब हुए और कुछ हद तक भारतीय पारी को संभाला। वहीं वेलिंगटन के मैदान पर भारतीय टीम का खराब रिकॉर्ड एक बार फिर से जारी रहा।

हार के बावजूद आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत टॉप पर बरकरार

हार के बावजूद आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत टॉप पर बरकरार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप होने वाली कीवी टीम ने इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दुनिया की नंबर वन टीम भारत के लिए यह मैच इस मायने में भी निराशाजनक रहा कि 2019 में एक भी टेस्ट मैच नहीं हारने वाली टीम इंडिया इस साल में अपना पहला ही टेस्ट मैच हार गई और वह भी 10 विकेट से।

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से बात करें तो यह भारत की पहली हार है लेकिन इसके उसकी पॉजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।टीम 360 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार है जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम 296 नंबर के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं इस मैच में 60 अंक हासिल करने वाली कीवी टीम के पास अब कुल 120 प्वाइंटस हो गये हैं और वह छठे नंबर पर काबिज हो गई है।

Story first published: Tuesday, February 25, 2020, 21:52 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+