1st Test: अश्विन ने बताया 'विराट सेना' का सीक्रेट प्लान, ऐसे मैच में वापसी करेगा भारत
नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी में पिछड़ने के बाद अब भारतीय खेमे की सारी निगाहें अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की जोड़ी पर हैं। पहली पारी में भारत को 165 रन पर आउट करने के बाद कीवी टीम ने 348 रन का स्कोर बनाया और भारत के खिलाफ 183 रन की बढ़त हासिल की। दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये हैं। भारत अभी भी कीवी टीम की बढ़त से 39 रन पीछे हैं।
और पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने फिर अलापा भारत-पाक राग, बताया आखिर किस वजह से बदला भारतीय क्रिकेट
मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि हम अभी लक्ष्य के बारे में बात नहीं कर सकते, हमें हर सत्र के हिसाब से खेलना होगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय बल्लेबाज कल पहले सत्र में अच्छा खेलें और कुछ रन बना सकें।
और पढ़ें: 1st Test: ट्रेंट बोल्ट का खुलासा, बताया किस प्लान के तहत पुजारा-कोहली को किया आउट

गेंदबाजों के हिसाब से बनानी होगी रणनीति
मीडिया से बात करते हुए अश्विन ने कहा कि हमारे लिये पहले टेस्ट में टारगेट देना दूर की बात है। इसके लिए अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी को न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने कल पहले सत्र में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।
अश्विन ने कहा, ‘हालांकि पिच पहले दिन की तरह नहीं हैं लेकिन वे दूसरी पारी में अच्छी लेंथ से धारदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने हमारे लिए मुश्किल पैदा की और हमारे लिए टेस्ट अभी शुरू हुआ है। उन्होंने 65 ओवर गेंदबाजी की है और हमें देखना होगा कि वे चौथे दिन कैसी गेंदबाजी करते हैं क्योंकि हमें सुबह में एक और सत्र तक बल्लेबाजी करनी होगी।'

अश्विन ने बताया कितने रनों का हो सकता है बचाव
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अश्विन से सवाल किया गया कि आपके हिसाब से इस पिच पर चौथी पारी में कितने रनों का बचाव किया जा सकता है तो अश्विन ने कहा कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
अश्विन ने कहा, ‘मैं इसे आसान रखना चाहूंगा और यह नहीं कहूंगा कि इसे हासिल किया जा सकता है, इसे नहीं। अभी 6 सेशन और खेले जाने हैं और हम ऐसी स्थिति में भी नहीं हैं कि हम कह सकें कि बचाव करने के लिए क्या अच्छा स्कोर है।'

हर सेशन के हिसाब से बनानी होगी रणनीति
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाए, तो इसके करीब बनाने से क्या भारत के पास मौका बन सकता है। इस पर अश्विन ने कहा, ‘लेकिन यह भी अभी बहुत दूर है और ईमानदारी से कहूं तो हमें हर गेंद को खेलना होगा क्योंकि अभी पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है।'
उन्होंने कहा, ‘हमें प्रत्येक सत्र, प्रत्येक घंटे के हिसाब से खेलना होगा। हम भले ही कितना भी छोटा लक्ष्य बना सकें, हमारे लिये बेहतर होगा। उन्होंने (रहाणे और विहारी) अच्छी बल्लेबाजी की है। हमें इसी तरह बल्लेबाजी करना जारी रखना होगा। वे क्रीज पर जमे हुए हैं और जानते हैं कि विकेट कैसा है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
