PSL 2020 में हुआ बड़ा खुलासा, यह पाकिस्तानी गेंदबाज करते हैं बॉल टैंपरिंग
नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग का अभी आगाज ही हुआ है कि विवादों का दौरे एक बार फिर से चल निकला है। अपने खेल से ज्यादा विवादों के लिये मशहूर पाकिस्तान सुपर लीग इस बाल बॉल टैंपरिंग की वजह से चर्चा में है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सदस्य और पीएसएल में कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम ने बॉल टैमपरिंग का खुलासा करते हुए 3 गेंदबाजों पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इमाद वसीम ने जिन गेंदबाजों पर आरोप लगाया है उनमें से 2 पाकिस्तान के तो 1 इंग्लैंड का खिलाड़ी है।
और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: सपने में भी नहीं रखना चाहेंगे याद, विराट कोहली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
रोजनामा पाकिस्तान नाम के दैनिक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इमाद वसीम ने पाकिस्तान सुपर लीग के मैच रेफरी रोशन माहनामा के साथ बैठक के दौरान इस बात का खुलासा किया और इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: कीवी गेंदबाजों ने आधी 'विराट सेना' को भेजा पवेलियन, बारिश ने रोका मैच

इमाद वसीम ने इन 3 खिलाड़ियों पर लगाया बॉल टैंपरिंग का आरोप
इमाद वसीम ने पीएसएल में बॉल टैंपरिंग का खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान के वहाब रियाज, सोहैल खान और इंग्लैंड के रवि बोपारा पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करते हैं।
इमाद ने पीएसएल मैच रेफरी रोशन माहनामा के साथ सभी टीमों के कप्तानों की बैठक में इस बात को सुनिश्चित करने की मांग की इस सीजन कोई भी खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ नहीं करे। अगर ऐसा होता है तो इस बार पीएसएल में इस मामले में सख्ती बरती जाएगी।

पिछले सीजन इमाद की टीम में ही थे यह खिलाड़ी
मैच रेफरी माहनामा से बात करते हुए इमाद वसीम ने कहा कि मैच के दौरान कई गेंदबाज गेंद खराब करते हैं और पता भी नहीं चलता। इस पर रेफरी ने पूछा कि आप जानते हैं तो नाम बताइये कि वो कौन खिलाड़ी। इसके जवाब में इमाद पहले तो चुप रहे लेकिन बाद में उन्होंने वहाब रियाज, रवि बोपारा और सोहैल खान का नाम लिया।
उल्लेखनीय है कि सोहेल खान और रवि बोपारा उसी टीम का हिस्सा रह चुके हैं जिसके कप्तान इमाद वसीम हैं।

मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा
पीएसल में कप्तानों की टीम मीटिंग में मैच रेफरी से बात करने के बाद इमाद वसीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि उन्होंने ऐसा खेल और खिलाड़ियों की भलाई के लिये किया है।
रोशन माहनामा से मुलाकात के बाद इमाद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैंने मीटिंग के दौरान पीएसएल की भलाई के लिए बात की और सुझाव दिया कि अगर कोई खिलाड़ी बाल टेंपरिंग करता है तो उसके कप्तान पर पाबंदी लगा देनी चाहिए, चाहे वह मैं ही क्यों न हूं।'

उमर अकमल पर लग गया है बैन
वहीं इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर स्पॉट फिक्सिंग के लिये संपर्क किये जाने के मामले में जांच पूरी हो जाने तक निलंबित कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरूवार को स्पाट फिक्सिंग के लिये संपर्क किए जाने की जानकारी बोर्ड को नहीं देने के कारण उमर अकमल को एंटी करप्शन जांच पूरी होने तक बैन किया है।

पूर्व कप्तान ने पीएम से लगाई आजीवन बैन की मांग
वहीं इस बात से आहत और नाराज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने पीएम इमरान खान से दोषी खिलाड़ियों पर लाइफटाइम बैन लगाने का कानून लाने का अनुरोध किया है।
रजा ने कहा,'आज मैं बहुत निराश हूं, ऐसा लगता है कि शारजील और खालिद लतीफ की घटना कल ही हुई थी और अब यह। इससे मैं बहुत नाराज हूं कि यह सब पाकिस्तान क्रिकेट में होता रहता है। मैं निश्चित रूप से चाहता हूं कि सभी दोषी खिलाड़ियों पर सजा के लिये संसद में कोई कानून पारित हो। पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि पीसीबी को अपने मुख्य संरक्षक इमरान खान से बात करनी चाहिए और उनसे अनुरोध करना चाहिए कि वे क्रिकेट में भ्रष्टाचार से निपटने के लिये संसद में कुछ कानून पारित करें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
