IND vs NZ : टेस्ट सीरीज जीतते ही भारत ने बना दिए कई रिकाॅर्ड्स, छा गए अश्विन
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को बुरी तरह से मात दी। भारत ने खेल के चाैथे दिन 372 रनों से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ 1-0 से सीरीज पर कब्जा भी कर लिया। भारत ने 540 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में महज 167 रनों पर सिमट गया। पहली पारी में न्यूजीलैंड 62 रनों पर सिमट गया था। जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम ने अपने नाम कई बड़े रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिए। वहीं स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए विकटों के मामले में आगे निकल गए।
यह भी पढ़ें- टेस्ट सीरीज जीतने पर राहुल द्रविड़ ने दिया बयान, इन खिलाड़ियों से हुए खुश

दर्ज की बड़ी जीत
भारतीय टीम की यह रनों में सबसे बड़ी जीत रही है। लक्ष्य का बचाव करते हुए भारत ने इससे पहले 2015 में दिल्ली में साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया था। वहीं 2016 में इंदाैर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 321 रनों से जीत दर्ज की थी। 2008 में मोहाली में आस्ट्रेलिया को 320 रनों से हराने में भारतीय टीम ने सफलता पाई थी।
लक्ष्य का बचाव करते हुए रनों से भारत की सबसे बड़ी जीत-
372 vs न्यूजीलैंड, मुंबई 2021*
337 vs साउथ अफ्रीका, दिल्ली 2015
321 vs न्यूजीलैंड, इंदाैर 2016
320 vs आस्ट्रेलिया, मोहाली 2008

तीसरी बार 300 से अधिक रनों से हराया
इसके अलावा भारत ने टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड को सबसे बड़ी हार दी है। इससे पहले न्यूजीलैंड को जोहानसबर्ग में 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 358 रनों से हार मिली थी, जबकि 2016 में इंदाैर में भारत ने भी 321 रनों से हराया था। पाकिस्तान ने भी न्यूजीलैंड को 2001 में 299 रनों से हराया था। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड को टेस्ट में सबसे बड़ी हार देने वाली टीम बन गई है। इसके अलावा भारत की यह न्यूजीलैंड पर पांचवीं बड़ी जीत भी रही है।
भारत की न्यूजीलैंड पर 5वीं बड़ी जीत रही-
नागपुर में 2010 में न्यूजीलैंड को एक पारी और 198 रनों से हराया था
हैदराबाद में 2012 में एक पारी और 115 रनों से हराया था
चेन्नई में 1956 में एक पारी और 109 रनों से हराया था
मुंबई में 1995 में एक पारी और 27 रनों से हराया था
अब 2021 में मुंबई में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया।

छा गए अश्विनछा गए अश्विन
वहीं इस सीरीज में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी छा गए। अश्विन ने सीरीज में 14 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने दूसरे टेस्ट में 8 विकेट लिए। इसी के साथ अश्विन भारत में 300 टेस्ट विकेट लेने में सफल हो गए। वह इस मामले में अब दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने भारत में 350 टेस्ट विकेट लिए हैं। इसके अलावा अश्विन अपनी सरजमीं पर सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज भी बन गए, जिन्होंने अनिल कुबंले को पछाड़ा। कुंबले ने 52 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि अश्विन ने 49 मैचों में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए। मुथैय्या मुरलीधरन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने अपने घर में 48 मैचों में 300 विकेट ले लिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
