For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एजाज पटेल को मिला भारतीय टीम से खास तोहफा, किया था सभी बल्लेबाजों को अकेले OUT

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल को सोमवार को भारतीय टीम से एक खास तोहफा मिला है। एजाज ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के सभी 10 बल्लेबाजों को बताैर गेंदबाज अकेले आउट कर दिया था। उन्हें टीम इंडिया की जर्सी भेंट की गई। साथ ही, मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने भी दूसरे और अंतिम टेस्ट में रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें सम्मानित किया। जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद एक पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज पटेल टेस्ट इतिहास में तीसरे गेंदबाज बने और भारत में अंतरराष्ट्रीय रेड-बॉल मैच में रिकॉर्ड 14 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

यह भी पढ़ें- 'वो ऐसा व्यक्ति है जिसके पास बहुत प्रतिभा है', जीत के बाद बोले विराट कोहली

रविवार को पहली पारी में यह उपलब्धि हासिल करने पर पटेल को भारतीय टीम और प्रशंसकों से खूब प्यार मिला था। लेकिन दुर्भाग्य से, मुंबई में जन्मे पटेल की वीरता न्यूजीलैंड को 372 रनों से हारने और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हारने से नहीं बचा सकी। अश्विन ने पटेल को भारतीय जर्सी भेंट की, जिसपर प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले क्रिकेटरों के हस्ताक्षर भी थे। इसके अलावा मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डाक्टर विजय पाटिल ने भी एजाज पटेल को सम्मानित किया। विजय पाटिल ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एजाज पटेल को भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच की आधिकारिक स्कोरशीट प्रदान की। वहीं, एजाज ने अपनी जर्सी और सिग्नेचर की हुई एक बाल एमसीए के म्यूजियम को दी।

मैच की बात करें तो भारत ने चाैथे दिन अंतिम पारी में न्यूजीलैंड को 167 रनों पर आउट कर 372 रनों से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड 540 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। ऑफ स्पिनर जयंत यादव और अश्विन दोनों ने दूसरी पारी में चार-चार विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया। कानपुर में पहला मैच ड्रा खेला गया था। सीरीज की जीत के साथ, भारत ने जून में साउथेम्प्टन में उद्घाटन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से अपनी हार का बदला भी लिया।

Story first published: Monday, December 6, 2021, 15:58 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+