Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Test : विकटों के मामले में आगे निकल गए अश्विन, हरभजन ने दिया ये रिएक्शन

नई दिल्ली। अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नागपुर के ग्रीन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के अंतिम दिन खास रिकॉर्ड बुक किया। 35 वर्षीय अश्विन टॉम लाथम को आउट कर टेस्ट मैचों में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रारूप में हरभजन सिंह के 417 विकेट के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया। अश्विन अपने 80वें टेस्ट मैच में हरभजन को पछाड़ने में सफल रहे। हरभजन, जो अब तक के सबसे बेहतरीन ऑफ स्पिनरों में से एक है, को 417 विकेट लेने के लिए 103 मैच खेलने पड़े थे। ये आंकड़े अश्विन के कौशल को बयां करते हैं। इस बीच, लैथम के आउट होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।

हरभजन सिंह ने रवि अश्विन की तारीफ की
हरभजन सिंह ने भी अपने साथी ऑफ स्पिनर को टेस्ट मैचों में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जगह देने के लिए बधाई दी। ताली बजाने वाले इमोजी के साथ 41 वर्षीय हरभजन ने ट्वीट किया, "अश्विन बधाई हो। आपके लिए और भी कामना करता हूं भाई। भगवान भला करे .. चमकते रहें।" हरभजन के इस रिएक्शन की फैंस ने भी सराहना की।

यह भी पढ़ें- पूरी जिंदगी रंगभेद का सामना किया, दुर्भाग्य से यह मेरे अपने देश में हुआ : लक्ष्मण

हरभजन के बाद अश्विन ने भारत के लिए टेस्ट में बताैर स्पिनर नाम चमकाया है। 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए, अश्विन ने नियमित रूप से प्रदर्शन किया और टीम में अपनी जगह पक्की करने में देर नहीं लगाई। उसी के कारण हरभजन को प्लेइंग इलेवन में अंदर-बाहर होना पड़ा था। खबरें यह भी आईं थी कि दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही है। हालांकि, हरभजन ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि वह और अश्विन एक-दूसरे के लिए परस्पर सम्मान रखते हैं।

अश्विन का अब आगामी लक्ष्य कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट से आगे बढ़कर भारत का दूसरा सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनना होगा। सर्वाधिक विकेट लेने की शानदार सूची में शीर्ष पर महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले का कब्जा है, जिन्होंने अपने शानदार टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए।

Story first published: Monday, November 29, 2021, 15:58 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+