Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शतक के चक्कर में रात को सो नहीं पाए थे श्रेयस अय्यर, दिया ये बयान

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन श्रेयस अय्यर के लिए यादगार बन गया। वो इसलिए, क्योंकि उन्होंने टेस्ट डेब्यू पर कानपुर के ग्रीन पार्क में ही अपना पहला शतक भी पूरा कर लिया। अय्यर ने 105 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने 345 रन बना दिए। अय्यर की बैटिंग उनकी ताकत दर्शा गई। जहां अन्य नामी बल्लेबाज कीवियों का सामना करते समय मुश्किल में दिख रहे थे तो अय्यर ने अटैकिंग खेल भी दिखाया। हालांकि अय्यर को पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद रात को नींद नहीं आई थी। क्योंकि उन्हें शतक की चिंता थी कि वो पूरा कर पाएंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- '10 रूपए की पेप्सी, अय्यर भाई सेक्सी', स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने लगाए नारे

कल रात अच्छी नींद नहीं आई

कल रात अच्छी नींद नहीं आई

शतक के बारे में बोलते हुए 26 वर्षीय अय्यर ने कहा कि वह पहले दिन नाबाद 75 रन बनाकर सो नहीं सके। युवा खिलाड़ी को दूसरे दिन शतक को पूरा करने के लिए 25 रनों की जरूरत थी। अय्यर ने कहा, "जिस तरह से पहले दिन से सब कुछ ठीक चल रहा था, उससे मैं वास्तव में खुश था। कल रात अच्छी नींद नहीं आई। खासकर जब आप पूरा दिन बल्लेबाजी कर रहे हों, तो मुझे लगा कि मैंने कल बहुत अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन आज भी फिर से ध्यान केंद्रित करना था।" उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे सुनील गावस्कर ने उन्हें अपना पहला टेस्ट कैप पेश करते हुए प्रेरित किया।

सुबह पांच बजे जल्दी उठ गए थे

सुबह पांच बजे जल्दी उठ गए थे

अय्यर ने कहा, "उन्होंने मुझे कैप देते हुए मुझे बहुत प्रेरित किया लेकिन एक बात जो उन्होंने मुझसे कही, वह मेरे दिमाग में बनी रही, 'बहुत आगे मत देखो और बस खुद का आनंद लो'। मैं ठीक से सो भी नहीं पा रहा था, आज सुबह पांच बजे जल्दी उठ गया लेकिन जब आप शतक बनाते हैं, तो यह एक अद्भुत एहसास होता है।" हालांकि दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने भी अपना पलड़ा भारी कर लिया था। सलामी बल्लेबाज विल यंग और टॉम लाथम ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े और नाबाद लौटे। अय्यर ने स्वीकार किया कि कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत की है, उनका मानना ​​है कि आने वाले दिनों में ट्रैक पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा।

पिच पर खेलना अब मुश्किल हो जाएगा

पिच पर खेलना अब मुश्किल हो जाएगा

अय्यर ने कहा, "उन्होंने स्पष्ट रूप से अच्छी शुरुआत की, लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम रनों को ना लुटाएं क्योंकि पिच पर दरारें आ रही हैं और कल इसपर खेलना और मुश्किल हो जाना चाहिए।" अय्यर को अपना पहला टेस्ट कैप प्राप्त करने से पहले लंबा इंतजार करना पड़ा। चेतेश्वर पुजारा, नियमित कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े खिलाड़ियों के कारण अय्यर को डेब्यू करने का माैका नहीं मिल पाया था। लेकिन विराट कोहली पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे, जिस कारण अय्यर को प्लेइंग इलेवन में माैका मिल गया। अय्यर टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले भारत के 16वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। अब देखना यह बाकी है कि जब दूसरे टेस्ट में कोहली की वापसी होती तो फिर क्या अय्यर को प्लेइंग इलेवन में माैका दिया जाएगा, या किसी अन्य बल्लेबाज को बाहर होना पड़ेगा।

Story first published: Friday, November 26, 2021, 18:54 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+