For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'10 रूपए की पेप्सी, अय्यर भाई सेक्सी', स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने लगाए नारे

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करने का माैका पाने वाले श्रेयस अय्यर ने चारों तरह से सुर्खियां बटोर ली हैं। भारत की पहली पारी में अय्यर ने टीम के लिए शतक लगाया। उन्होंने 171 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें 13 चाैके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके इस डेब्यू शतक के दम पर भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए। जहां अन्य सीनियर बल्लेबाज थोड़ा संघर्ष करते दिख रहे थे, तो वहीं अय्यर कीवी गेंदबाजों का खुलकर सामना करते दिखे। यही कारण था स्टेडियम में बैठी भीड़ ने उनका खेल देखकर नारे लगाना शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर का डेब्यू टेस्ट में शतक, कीवियों के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय

दर्शकों ने लगाए नारे
स्टेडियम में बैठे कुछ दर्शकों का एक वीडियो वायरल हुआ है जो अय्यर के लिए नारे लगा रहे हैं। नारे लगाते हुए वो कह रहे हैं, '10 रूपए की पेप्सी, अय्यर भाई सेक्सी।' दर्शकों की इस नारेबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। दर्शकों ने यह नारा उस समय लगाया जब पहले दिन के खेल खत्म होने से ठीक पहले अय्यर ने स्पिनर विलियम सोमरविले की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा। इस छक्के को देख कानपुर मैदान पर मौजूद सभी फैंस खुशी से झूम उठे और मुंबई के बल्लेबाज के लिए एक मजेदार नारा लगाना शुरू कर दिया।

अय्यर के लिए अपना पहला टेस्ट मैच सदा के लिए यादगार बन गया है। उन्होंने पहले दिन अर्धशतक पूरा किया फिर दूसरे दिन 157 गेंदों में अपना शतक भी पूरा कर लिया। इसी के साथ श्रेयस अय्यर पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले भारत के 16वें और दुनिया के 112वें खिलाड़ी बने। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए ये भारत की ओर से तीसरा शतक रहा। इसके अलावा वह सबसे तेज डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बने। अय्यर के अलावा ओपनर शुबमन गिल ने 52 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भी 50 रनों का योगदान दिया।

Story first published: Friday, November 26, 2021, 16:47 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+