For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ: विराट सेना के लिये रेड अलर्ट, ऑकलैंड में डेब्यू करने वाला है कीवी टीम का सबसे लंबा खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड के मैदान पर खेला जायेगा। दूसरे मैच से पहले कीवी टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान करते हुए एक बदलाव की घोषणा की है। ऑकलैंड में खेले जा रहे इस मैच में कीवी टीम ने अपन देश के सबसे लंबे खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका देने का ऐलान किया है। न्यूजीलैंड के सबसे लंबे खिलाड़ी काइल जैमिसन को पहले वनडे मैच में नहीं खिलाया गया था हालांकि अब वह ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाने वाले दूसरे मैच में अपना डेब्यू करेंगे।

और पढ़ें: IND vs NZ: जानें कौन है यह 6 फीट 8 इंच लंबा खिलाड़ी, वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ मचायेगा धमाल

6 फुट 8 इंच लंबे काइल जैमिसन को चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल होने के चलते भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज की अपनी टीम में शामिल किया है।

और पढ़ें: केएल राहुल की धांसू फॉर्म इन भारतीय खिलाड़ियों के लिये बनी सिरदर्द, टीम में वापसी हुई मुश्किल

बॉलिंग कोच ने की जैमिसन के डेब्यू की पुष्टि

बॉलिंग कोच ने की जैमिसन के डेब्यू की पुष्टि

वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड के ब्रेक पर होने की वजह से गेंदबाजी कोच शेन जर्गेनसन टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने दूसरे वनडे मैच में काइल जैमिसन के खेलने की पुष्टि की और बताया कि वह नई गेंद से बॉलिंग स्पैल की शुरुआत कर सकते हैं।

जर्गेनसेन ने कहा, 'वह निश्चित रूप में ऊंचे कद के गेंदबाज हैं। हमें देखना होगा कि वह क्या कर सकते हैं। नई गेंद से उनके पास अच्छा कौशल है। वह बहुत अच्छे एथलीट हैं। उनमें अनंत क्षमताएं हैं। वह न्यूजीलैंड ए की तरफ से भारत ए के खिलाफ तीन मैच खेल चुके हैं।'

ऐसा रहा है काइल जैमिसन का करियर

ऐसा रहा है काइल जैमिसन का करियर

ऑकलैंड में जन्में काइल जैमिसन ने घरेलू स्तर पर ऑकलैंड, कैंटरबरी और न्यूजीलैंड अंडर-19 के लिये क्रिकेट खेला है। जैमिसन के नाम 25 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 72 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि 26 लिस्ट ए मुकाबलों में वह 25 विकेट ले चुके हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची इंडिया ए की टीम के खिलाफ खेलते हुए जैमिसन ने 3 मैचों की सीरीज में 6 विकेट चटकाये हैं जिसमें से एक मैच में उन्होंने 19 रन देकर चार विकेट भी हासिल किये थे। वर्तमान में उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए जैमिसन को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया है।

केन विलियमसन कर सकते हैं वापसी

केन विलियमसन कर सकते हैं वापसी

बुखार के चलते कीवी टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड छुट्टियों पर चले गये हैं। वहीं टीम के लेग स्पिनर ईश सोढी को न्यूजीलैंड ए की तरफ से खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है और उनकी जगह पर काइल जैमिसन ईडन पार्क में डेब्यू करने जा रहे हैं।

इस बीच न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन के रूप में दूसरी अच्छी खबर आई है कि उन्होंने ऑकलैंड में आयोजित ट्रेनिंग कैंप भाग लिया और वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं। इस ट्रेनिंग कैंप में लॉकी फर्ग्यूसन ने भी भाग लिया जोकि दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गये थे।

टी20 का बदला लेने उतरेगी कीवी टीम

टी20 का बदला लेने उतरेगी कीवी टीम

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 5-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद कीवी टीम ने वनडे सीरीज में जबरदस्त वापसी की और भारत की ओर से 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद जीत हासिल की। इस मैच में रोस टेलर ने अपना 21वां शतक जड़ा और टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। अब कीवी टीम ऑकलैंड में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम के लिये यह मैच करो या मरो का मैच होगा, सीरीज में बने रहने के लिये उसे वापसी करनी ही होगी।

सीरीज का तीसरा मैच माउंट मॉनगनई में मंगलवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 फरवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी।

Story first published: Sunday, February 9, 2020, 9:15 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+