पुणे। भारत और न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को पुणे में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे मैच को भारतीय टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी। अगर भारत ये मैच हार गया तो भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट जाएगा। दरअसल न्यूजीलैंड की टीम भारत में अभी तक एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है। गौरतलब है कि पहला मैच भारत हार चुका है।
वनडे सीरीज तीन मैचों की है अगर अगला मैच भारत हार गया तो सीरीज भी हार जाएगा। ये 62 साल के क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब न्यूजीलैंड बारत में वनडे सीरीज जीतेगा। सीरज में बने रहने के लिए भारत को पुणे वनडे हर हाल में जीतना होगा नहीं तो भारत सीरीज गंवा देगा। पहले मैच में विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक के बावजूद भारत हार गया। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को हल्के में लेना भारी पड़ गया।
न्यूजीलैंड के पास दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज कहे जाने वाले कप्तान केन विलियमसन व पिछले मैच के शतकवीर टॉम लाथम और रोस टेलर हैं। जो किसी भी क्षण भारत के हाथों से मैच निकाल सकते हैं। रोस टेलर ने पहले वनडे में 95 रनों की पारी खेली थी। टेलर ने लाथम से साथ मिलकर 200 रनों की साझेदारी की थी। इन दोनों ने भारत के जबड़े से मैच छीन लिया था। टॉम लाथम ने बेहतरीन शतक लगाया था। बता दें कि लाथम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। वे पिछले 4 वनडे मैचों में तीन अर्धशतक व 1 शतक लगा चुके हैं।
इसे भी पढ़ेंः- Preview: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सीरीज बचाने के लिए मैदान उतरेगी टीम इंडिया