वीरेंद्र सहवाग ने बताया पंत से क्यों बेहतर हैं केएल राहुल, जमकर की तारीफ
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में लगातार जीत हासिल कर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिये ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गये इस मैच में केएल राहुल ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और टीम को विजेता बनाया। लोकेश राहुल की लगातार अच्छी पारियों के दम पर जहां भारत जीत हासिल करने में कामयाब रहा है वहीं दिग्गज खिलाड़ी भी उनके मुरीद बनते जा रहे हैं।
और पढ़ें: विराट कोहली के फैसले से बर्बाद हो रहा है केएल राहुल का करियर, टीम के लिये खतरनाक
इस लिस्ट में नया नाम भारत के पूर्व सलामी और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद सहवाग भी हो गये हैं। इतना ही नहीं सहवाग ने राहुल की तारीफ करते हुए यह भी बताया कि आखिर ऐसा क्या है जो उन्हें पंत से अलग और बेहतर खिलाड़ी बनाता है।
और पढ़ें: धोनी के संन्यास की खबरों पर कपिल देव का बड़ा बयान, कहा- बर्बाद हो जायेगा भारतीय क्रिकेट

राहुल से ऋषभ पंत को लेनी चाहिये सीख
मैच खत्म होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए लोकेश राहुल की पारी की जमकर तारीफ की। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि आज के मैच में राहुल ने जिस अंदाज में पारी खेली उससे ऋषभ पंत को सीख लेनी चाहिये। ऋषभ पंत सिर्फ बोलते हैं जबकि लोकेश राहुल ने परिस्थितियों के हिसाब से खेलकर दिखाया है।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ' आज के मैच में मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि केएल राहुल ने 50 गेंदों में 57 रन बनाए और इससे पहले मैच में जब 204 रन का टारगेट चेज कर रहे थे तो 25 गेंदों में 52 रन बनाए। इससे यह साफ हो जाता है कि केएल राहुल की मानसिकता परिस्थितियों के हिसाब से अपनी पारी को खड़ा करती है जबकि ऋषभ पंत सिर्फ अपनी बातों में परिस्थिति के अनुसार खेलने का दावा करते हैं।'

सहवाग ने पंत को सिर्फ बोलने वाला और केएल राहुल को करने वाला खिलाड़ी बताया
वीरेंद्र सहवाग ने ऋषभ पंत को केएल राहुल से सीख लेने की नसीहत देते हुए कहा कि ऋषभ पंत ने आज तक सिर्फ कहा है कि वो परिस्थितियों के हिसाब से खेलते हैं जबकि हमने कई बार देखा है कि जब टीम को उनकी जरूरत होती है तो वह अपनी विकेट फेंककर वापस चल देते हैं। वहीं लोकेश राहुल ने पिछले कुछ मैचों में लगातार अपनी पारी को परिस्थिति के हिसाब से बनाया है और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत सिर्फ बाते करते हैं कि मैं परिस्थिति के अनुसार खेलता हूं, जबकि सच तो यह है कि मैंने कभी भी उन्हें परिस्थिति के अनुसार खेलते हुए नहीं देखा। वहीं केएल राहुल लगातार परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहे हैं। पहले मैच में जब तेजी से रन बनाने थे तो उन्होंने बनाए और जब दूसरे टी20 में में पता था कि जल्दी नहीं है तो उन्होंने स्लो गति से रन बनाए और आखिरी तक नॉटआउट रहे। ऐसा लग रहा है जैसे विकेटकीपर की जिम्मेदारी आते ही वे और भी मैच्योर हो गए हैं।'

विकेटकीपिंग में पंत को राहुल से मिल रही है चुनौती
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में पंत के चोटिल हो जाने के बाद से केएल राहुल लगातार विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स और बल्लेबाजी में योगदान को देखते हुए कप्तान विराट कोहली ने पंत को वापस टीम में शामिल नहीं किया है और उनकी जगह राहुल को ही यह जिम्मेदारी दी जा रही है।
केएल राहुल को मैच में उनके प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके साथ ही लोकेश राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 प्रारुप में 2 अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गये हैं। इस मामले में लोकेश राहुल ने रोहित शर्मा, सुरेश रैना, युवराज सिंह और श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
