For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: 6 कारण जिनकी वजह से दूसरा टेस्ट भी हार सकती है 'विराट सेना', मुश्किल है जीत

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम को वेलिंगटन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने भारतीय टीम को इस मैच में 10 विकेट से मात देकर पिछले 3 सालों की सबसे बड़ी हार दी है। वहीं सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच अब क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जायेगा, जहां पर भारतीय टीम हर हाल जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

और पढ़ें: IND vs NZ: पुजारा के डिफेंस पर कोहली ने उठाया सवाल, पर खुद भी रहे डिफेंसिव, ऐसा है आंकड़ा

29 फरवरी से शुरु होने वाले इस टेस्ट मैच को जीतकर विराट सेना विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत करना चाहेगी हालांकि इस मैदान पर कीवी टीम को हराना आसान काम नहीं है। विराट कोहली भले ही इस दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहते हों लेकिन उनके सामने 6 ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से उनकी हार लगभग पक्की मानी जा सकती है।

और पढ़ें: जब रोहित शर्मा-खलील अहमद ने युजवेंद्र चहल पर बरसाये लात-घूंसे, आखिर क्यों हुई पिटाई

पहली बार ओवल में खेलने उतरेगी टीम इंडिया

पहली बार ओवल में खेलने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम के लिये दूसरे टेस्ट मैच में खेलने से पहले सबसे बड़ी समस्या है कि वह क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में आज तक कोई मैच नहीं खेला है। यह पहली बार होगा जब भारत किसी भा प्रारूप में इस मैदान पर मैच खेलने उतरेगा। 1851 में बने इस स्टेडियम पर भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी को खेलने का अनुभव नहीं है।

ऐसे में भारतीय टीम और कोचिंग स्टाफ सिर्फ आंकड़ों और एक्सपर्टस की राय ते आधार पर ही अपनी रणनीति तैयार कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कीवी खिलाड़ियों को इस मैदान पर खेलने का काफी अनुभव है जो कि उन्हें इस मैच में जीत का मजबूत दावेदार बनाता है।

टीम में वापस लौटा कीवी टीम का दिग्गज खिलाड़ी

टीम में वापस लौटा कीवी टीम का दिग्गज खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज नील वैगनर पहले मैच में नहीं खेल पाये थे। इस दौरान वह पहली बार पिता बने हैं तो वह अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहे थे। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में वह एक बार फिर से टीम में जुड़ने को तैयार हैं। वेलिंगटन में फॉर्म से जूझ रहे कीवी गेंदबाजों के सामने ढेर हो जाने वाली टीम इंडिया के लिये वैगनर की वापसी बुरे सपने से कम नहीं होगी क्याोंक यह गेंदबाज अभी फॉर्म में भी है और भारतीय टीम को जल्दी ढेर करने का माद्दा भी रखता है।

आउट ऑफ फार्म है भारतीय बल्लेबाज

आउट ऑफ फार्म है भारतीय बल्लेबाज

न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के लिये सबसे बड़ी समस्या उसके बल्लेबाजों का फॉर्म में न होना भी है। कप्तान विराट कोहली समेत, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे दिगग्ज बल्लेबाज भारतीय टीम के लिये अपना योगदान दे पाने में असफल रहे थे। ऐसे में अगर भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बारे में सोचना भी है तो उसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।

ओवल में कीवी टीम का शानदार है रिकॉर्ड

ओवल में कीवी टीम का शानदार है रिकॉर्ड

जहां भारतीय टीम ने इस मैदान पर अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इस मैदान पर खेले गये 6 टेस्ट मैचों में कीवी टीम ने 4 में जीत हासिल की है जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे ड्रॉ का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश के खिलाफ कीवी टीम का आखिरी मैच इस मैदान पर कैंसिल हो गया था जबकि उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 423 रनों के बड़े अंतर से हराया।

कोहली की डिफेंसिव कप्तानी खड़ी कर सकती है परेशानी

कोहली की डिफेंसिव कप्तानी खड़ी कर सकती है परेशानी

वेलिंगटन में भले ही भारतीय टीम बल्लेबाजी में फ्लॉप नजर आई लेकिन इस बीच एक और चीज फ्लॉप नजर आई और वह थी भारतीय कप्तान विराट कोहली की कैप्टेंसी। विराट कोहली पहले मैच में बहुत डिफेंसिव नजर आये जिसके चलते उनकी काफी आलोचना हुई।

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा था कि विराट कोहली अधिक डिफेंसिव होकर कप्तानी कर रहे हैं, जबकि यहां आक्रामकता की जरूरत है। नई गेंदों से तेज गेंदबाजों को मौका मिलना चाहिए, लेकिन उन्होंने स्पिनर (आर. अश्विन) को मौके दिए। रक्षात्मक शैली कोहली की बैटिंग में भी देखने को मिली।

जसप्रीत बुमराह की गेंद में नहीं दिख रही वो धार

जसप्रीत बुमराह की गेंद में नहीं दिख रही वो धार

चोट से वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह अभी तक लय में नहीं नजर आए हैं। दौरे पर उन्होंने 5 टी-20, 3 वनडे और 1 टेस्ट खेलते हुए महज 7 विकेट लेने में सफलता पाई है। वनडे सीरीज में तो उनका खाता भी नहीं खुला था। अगर भारत को जीत की राह पर लौटना है तो बुमराह को फॉर्म पाना होगा।

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 12:27 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+