जब रोहित शर्मा-खलील अहमद ने युजवेंद्र चहल पर बरसाये लात-घूंसे, आखिर क्यों हुई पिटाई
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम अपने आखिरी मुकाबले के लिये 29 फरवरी को ओवल के मैदान पर उतरेगी। टी20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम लगातार जीत से दूर नजर आई है और वेलिंगटन के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच सीमित ओवर्स में भारतीय टीम के साथ कीवी दौरे पर गये कई खिलाड़ी वापस स्वदेश आ चुके हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जहां पर चोट की वजह से वापस लौटे हैं वहीं टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी टेस्ट टीम में शामिल न होने के चलते वापस भारत लौट आये हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: क्या दोस्ती के चक्कर में हार रही है टीम इंडिया, मोहम्मद कैफ ने कोहली पर कसा तंज
भारत लौटने के बाद यह खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले थोड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर टीम के फनलविंग खिलाड़ी युजवेंद्र चहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद और उपकप्तान रोहित शर्मा से पिटते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: अश्विन को मिल गई केन विलियमसन की कमजोरी, बताया- अब कैसे करेंगे आउट

जानें क्यों पिट रहे युजवेंद्र चहल
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो युजवेंद्र चहल और साथी खिलाड़ियों की ओर से बनाया गया टिकटॉक वीडियो है। जिसमें बैकग्राउंड में कोई म्यूजिक या डॉयलॉग पर वीडियो बनाने वाला एक्टिंग करता नजर आता है और यह काफी मजाकिया होता है। युजवेंद्र चहल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को ट्वीट किया है।
यह पहली बार नहीं है जब युजवेंद्र चहल टिकटॉक वीडियो बनाते नजर आये हैं, इससे पहले भी चहल ने कई वीडियो ट्वीट किये हैं, जिसमें टी20 सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया का डांस और भारत वापस आने के बाद 'वो बुलाती है पर जानें का नहीं' जैसे मजेदार वीडियो शामिल हैं।
|
रोहित-खलील कर रहे चहल की पिटाई
सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच एक्टिव रहने वाले युजवेंद्र चहल और उनके साथी खिलाड़ी खलील अहमद पर आजकल टिकटॉक वीडियो का खुमार चढ़ा हुई है। चहल की ओर ट्वीट किये गये उस वीडियो में खलील अहमद रोहित शर्मा से जाकर कहते नजर आते हैं कि चहल की गर्दन उल्टी हो गई है, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी उन्हें पीट कर सीधी करने में जुट जाते हैं।
वहीं चहल बीच में उठकर कहते हैं कि गर्दन नहीं उन्होंने जैकेट ही उल्टी पहनी है, इसके बाद फिर से दोनों खिलाड़ी उन्हें पीटने लग जाते हैं। आप भी देखें यह मजेदार वीडियो

कीवी दौरे पर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने सबसे पहले पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 5-0 से क्लीनस्वीप किया। टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान चोटिल होने के चलते रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए।
वनडे इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीनस्वीप किया, जबकि पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा टेस्ट मैच 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
