For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: हनुमा विहारी ने खोला बल्लेबाजों के फ्लॉप शो का राज, कहा - पिच नहीं इस वजह से हुए आउट

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बार फिर भारतीय टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई, जिसके चलते सीरीज में एक बार फिर विराट सेना बैकफुट पर चली गई है। भारतीय टीम की ओर से क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले मैच में विराट सेना की ओर से 3 खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन कोई भी खिलाड़ी इसे बड़ी पारी में बदल पाने में नाकाम रहा। नतीजन पूरी भारतीय टीम एक बार फिर से बड़ा स्कोर बना पाने में नाकाम रही और 242 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

और पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उड़ाई 'विराट सेना' की धज्जियां, कहा- नंबर 1 कहलाने के लायक नहीं

भारतीय टीम ने अपनी पारी के आखिरी 6 विकेट महज 48 रन के अंदर खो दिये। वहीं कीवी टीम की ओर से अपना दूसरा ही मैच खेल रहे काइल जैमिसन ने एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी की और भारतीय टीम के 5 विकेट हासिल कर बैकफुट पर धकेल दिया। वहीं बल्लेबाजी में कीवी टीम ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट खोये 63 रन बना लिये। वहीं मैच के बाद हनुमा विहारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आखिर क्यों एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला।

और पढ़ें: अश्विन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना बेहद Funny CV, लिखा- मुझे देखकर लड़की करे सिंग....

पिच नहीं बल्कि इस वजह से फ्लॉप हुए भारतीय बल्लेबाज

पिच नहीं बल्कि इस वजह से फ्लॉप हुए भारतीय बल्लेबाज

हनुमा विहारी ने भारतीय बल्लेबाजों की गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि पिच खराब नहीं थी। बल्लेबाज अपने खराब शॉट चयन के चलते आउट हुए हैं। भारत के लिये हनुमा विहारी ने भी 70 गेंद में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उन्होंने कहा, 'पृथ्वी शॉ ने टीम के लिये लय तय की, पुजारा ने समय लिया लेकिन सभी खिलाड़ी गलत समय पर आउट हुए। कोई भी खिलाड़ी पिच के कारण आउट नहीं हुआ। ज्यादातर खिलाड़ी अपनी गलतियों से पविलियन पहुंचे। पिच ठीक-ठाक थी।'

इस वजह से विहारी ने खेला अटैकिंग क्रिकेट

इस वजह से विहारी ने खेला अटैकिंग क्रिकेट

हनुमा विहारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह आज के मैच में अटैकिंग क्रिकेट इसलिये खेलना चाहते थे ताकि चेतेश्वर पुजारा अपना नैचुरल गेम खेल सकें। उन्होंने कहा कि पुजारा एक छोर पर अच्छा खेल रहे थे। मैं सकारात्मक पारी खेलकर मैच को आगे ले जाना चाहता था क्योंकि मैं जानता था कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबी पारी खेलना पसंद करते है।

उन्होंने अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इसलिए, मैं भी समय नहीं लेना चाहता था जिससे पुजारा पर या हमारी पारी पर दबाव बढ़ता क्योंकि अगर आप स्कोरबोर्ड को बढ़ाओगे नहीं तो आप पिछले मैच की तरह एक ही जगह अटक जाते। मैंने थोड़ा सकारात्मक खेलकर पारी आगे ले जाने का फैसला किया।'

विहारी ने बताया पिच पर कितने रनों का स्कोर होता आदर्श

विहारी ने बताया पिच पर कितने रनों का स्कोर होता आदर्श

हनुमा विहारी ने मैच के बाद कहा कि इस पिच पर पहली पारी के हिसाब से 300 से ज्यादा का स्कोर काफी अच्छा होता। विहारी शॉर्ट पिच का सामना अच्छी तरह कर रहे थे और उन्होंने कहा कि उनके आउट से पुजारा के नैचुरल खेल में भी बाधा पहुंची।

विहारी ने कहा, ‘निश्चित रूप से हम अपनी गलतियों की वजह से बैकफुट पर हैं, क्योंकि पिच उतनी खराब नहीं थी जैसी हमने उम्मीद की थी। उन्होंने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की और वे जानते थे कि यह पिच कैसा प्रदर्शन करेगी।'

Story first published: Sunday, March 1, 2020, 14:27 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+