IND vs NZ: वापसी के बाद फिर से डक पर आउट हुए कोहली, नाम किया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी हो रही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के लिये इस मैच में 3 खिलाड़ी चोटिल हुए हैं जिसके चलते उसे मजबूरन 3 बदलाव करना पड़ा है। वानखेड़े के मैदान पर अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और ईशांत शर्मा को बाहर बैठना पड़ा है और उनकी जगह विराट कोहली, जयंत यादव और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है।
और पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो भारतीय टेस्ट टीम में ले सकते हैं पुजारा की जगह, जल्द होना चाहिये बदलाव
बारिश के चलते देरी से शुरू हुए इस मैच में शुभमन गिल (44) और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 80 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद टीम को उम्मीद थी कि विराट कोहली की वापसी के बाद मजबूत हुए मध्यक्रम से एक अच्छी साझेदारी देखने को मिलेगी और टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और भारतीय टीम ने अपने अगले दोनों विकेट बिना खाता खोले गवा दिये।
और पढ़ें: क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर जायेगी भारतीय टीम, विराट कोहली ने दिया जवाब

विवादित निर्णय का शिकार हुए विराट कोहली
28वें ओवर में एजाज पटेल ने शुबमन गिल को रोस टेलर के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा, जिसके बाद जब 30वें ओवर में उन्होंने वापसी की तो दूसरी ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आये चेतेश्वर पुजारा को बोल्ड कर दिया। चेतेश्वर पुजारा 5 गेंद खेल चुके थे लेकिन खाता नहीं खोल पाये थे और उनका खराब प्रदर्शन एक बार फिर से जारी रहा। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान विराट कोहली जो कि एक ब्रेक से लौट रहे थे। वानखेड़े के मैदान पर कोहली का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है जिसे देखते हुए फैन्स को उम्मीद थी कि एक बड़ी पारी आने वाली है, हालांकि ऐसा हो नहीं सका। कोहली ने 3 गेंदों को अच्छे से खेला लेकिन चौथी गेंद पर एजाज पटेल की गेंद उनके पैड पर जा लगी। खिलाड़ियों ने अपील की जिसके बाद अंपायर ने आउट करार दिया। कप्तान कोहली ने डीआरएस लिया जिसमें देखने पर पता चला कि गेंद बल्ले और पैड पर एक साथ लगी थी लेकिन मैदानी अंपायर के आउट देने की वजह से तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया और कोहली को मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड
एजाज पटेल की गेंद पर बिना खाता खोले आउट होने की वजह से कप्तान विराट कोहली के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय टेस्ट कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं। विराट कोहली इस साल खेले गये 10 मैचों में चौथी बार जीरो पर आउट हुए हैं और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में बिशन सिंह बेदी (1976, 4 बार), कपिल देव (1983, 4 बार) और विराट कोहली (2021, 4 बार) की लिस्ट में शुमार हो गये हैं।

तोड़ा सौरव गांगुली का शर्मनाक रिकॉर्ड
इतना ही नहीं विराट कोहली टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान बन गये हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड स्टीफन फ्लेमिंग के नाम है, जो कि करियर में 13 बार जीरो पर आउट हुए थे, तो वहीं पर अब विराट कोहली (10 बार) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ दूसरे पायदान पर काबिज पर हैं। वहीं पर भारत की कप्तानी करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के मामले में
भारतीय कप्तान के मामले में भी विराट कोहली ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सौरव गांगुली ने भारत की कप्तानी करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 13 बार अपना विकेट डक पर खोया था लेकिन आज के विकेट के साथ ही विराट कोहली उन्हें पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications