IND vs NZ: क्या दोस्ती के चक्कर में हार रही है टीम इंडिया, मोहम्मद कैफ ने कोहली पर कसा तंज
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। लगातार 7 टेस्ट मैचों में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद फैन्स से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम सेलेक्शन से लेकर भारतीय टीम के खेलने के रवैये तक पर सवाल उठाया है। इस बीच भारतीय टीम की हार को लेकर एक नया एंगल सामने आया है कि कहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली और कीवी कप्तान केन विलियमसन की दोस्ती की वजह से तो भारतीय टीम को हार का सामना नहीं करना पड़ रहा।
और पढ़ें: PSL 2020: जब मैदान पर जेसन रॉय से भिड़ गये वहाब रियाज, बॉल टैंपरिंग का लगा आरोप
दोनों कप्तानों की दोस्ती और भारतीय टीम की हार पर यह सवाल उस प्रदर्शन के बाद उठना शुरु हुआ है जिसमें पहले भारतीय टीम वनडे सीरीज 3-0 से गंवा देती है और पहले टेस्ट मैच में भी दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम की तरह खेल पाने में असफल नजर आती है।
और पढ़ें: IND vs NZ: अश्विन को मिल गई केन विलियमसन की कमजोरी, बताया- अब कैसे करेंगे आउट

मोहम्मद कैफ ने उठाये सवाल
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपको किसी भी टीम के खिलाफ इतना भी शालीन बनने की जरूरत नहीं है कि आप अपनी आक्रामकता खो दें और मैच हार जायें।
कैफ ने कहा कि पिछले कुछ मैचों में भारतीय जरूरत से ज्यादा शालीन नजर आ रही है जिसके चलते पहले वनडे और अब टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने की कगार पर भारतीय टीम नजर आ रही है।
|
मैदान पर थोड़ा कम अच्छे बने भारतीय टीम
मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर भारतीय टीम की हार की समीक्षा करते हुए कहा कि भारतीय टीम में वो आक्रामकता नजर नहीं आ रही जो पिछले मैचों में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नजर आ रही थी, ऐसे में उन्हें कुछ पहलुओं पर दोबारा ध्यान देने की जरूरत है।
कैफ ने ट्वीट में लिखा,'भारत को दूसरे टेस्ट में उतरने से पहले अपने कुछ पहलुओं पर दोबारा काम करना होगा। टीम को अपनी ओपनिंग पार्टनरशिप सुधारनी होगी। बल्लेबाजों को बोर्ड पर बड़े स्कोर बनाने होंगे और साथ ही अपने खेल में थोड़ी और आक्रामकता लानी होगी। इसके साथ ही टीम को मैदान पर अपनी ‘अच्छाइयों' में थोड़ी कमी भी लानी होगी।'

विलियमसन के साथ वायरल हुई थी कोहली की फोटो, कही थी यह बड़ी बात
हाल ही में विराट कोहली और केन विलियमसन की एक फोटो काफी वायरल हुई थी जिसमें यह दोनों कप्तान बाउंड्री के बाहर बैठकर आपस में बात चीत करते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं सीरीज के दौरान कई मौकों पर भारतीय कप्तान विराट कोहली कीवी कप्तान की तारीफ करते नहीं थके। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें टेस्ट में नंबर-1 की रैकिंग्स किसी टीम से साझा करनी पड़े तो वह न्यूजीलैंड की टीम होगी।

अच्छी शुरुआत के बाद ढीले पड़े भारतीय टीम के तेवर
टी20 सीरीज में कीवी टीम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के तेवर नरम पड़ते नजर आये। भारतीय टीम ने 5-0 से सूपड़ा साफ किया लेकिन वनडे सीरीज में एक जीत हासिल करने को तरस गये। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम बुरी तरह पिट गई। इसके बाद सवाल उठने लगे है कि एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर आक्रामक पहचान बना चुके विराट कोहली का यह नरम रवैया टीम की हार की वजह तो नहीं बन गया।

खो गया है विराट कोहली का अटैकिंग नेचर
फैंस के बीच अग्रैसिव नेचर की वजह से मशहूर विराट कोहली कीवी टीम के खिलाफ एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। मैदान पर एक-एक रन और एक-एक विकेट के लिए अपनी पूरी ताकत और पूरा आक्रामक रुख दिखाने वाले कोहली के ‘स्वभाव' में ऐसा परिवर्तन आया है कि भारतीय टीम इस चेंज के बाद एक भी मैच नहीं जीत पाई है।
ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या टीम अपने आक्रामक तेवर को भूल चुकी है, जैसा कि पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों और कोहली के रवैये को देखकर लगा। दसवें नंबर के बल्लेबाज का विकेट लेने की चाहत में भी तड़प उठने वाले कोहली न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के आउट होने पर भी केवल गंभीर जश्न मनाते दिखे। उनके गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों से आंखें मिलाकर उन्हें चुनौती देने और उनकी एकाग्रता भंग करने की कला भूल गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
