IND vs NZ: अश्विन को मिल गई केन विलियमसन की कमजोरी, बताया- अब कैसे करेंगे आउट
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में हुए पहले टेस्ट मैच में विराट सेना को हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पारी की हार की कगार पर खड़ी भारतीय टीम ने जैसे तैसे खुद को पारी की हार से बचाया, बावजूद इसके कीवी टीम ने भारतीय टीम को 10 विकेट से मात दी। मैच के दौरान जहां भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई वहीं कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने 89 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 183 रन की मजबूत बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत को वेलिंगटन में धूल चटाने के बाद जानें क्या बोले केन विलियमसन
वहीं इस बीच भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके पास शुरु से ही केन विलियमसन को आउट करने का किफायती प्लान था लेकिन उसके लिये उन्हें फील्डिंग में मदद नहीं दी गई।
और पढ़ें: IND vs NZ: 2013 के बाद भारत को मिली सबसे बड़ी हार, कीवी टीम ने लगाया जीत का शतक

अश्विन ने बताया क्या था विलियमसन को आउट करने का प्लान
मीडिया से बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उनके पास अपने स्पैल की शुरुआत में ही केन विलियमसन को आउट करने का प्लान था। केन विलियमसन को कवर्स की दिशा में उठाकर शॉट खेलने की आदत है इसलिये मैं उनके खिलाफ डीप एक्सट्रा कवर पर एक फील्डर खड़ा करना चाहता था। लेकिन फील्डिंग सेटअप करना मेरे कार्यक्षेत्र से बाहर है। इस बारे में कप्तान बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

अश्विन ने बताया कहां आउट हो सकते हैं केन विलियमसन
अश्विन ने बताया कि अगर आप मेरी बात पर गौर करें तो पायेंगे कि केन विलियमसन ने अपनी पारी के ज्यादातर रन कवर एरिया में बनाये और अगर हम वहां फील्डर खड़ा करते तो सफलता मिल सकती थी।
उन्होंने कहा, 'अगर आप केन विलियमसन का रन बनाने का तरीका देखो तो अगर मेरे हाथ में होता तो मैं शुरू से ही वहां फील्डर खड़ा करता क्योंकि ऑफ स्पिनर के खिलाफ केन हमेशा कवर्स में शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। वह अधिक कट शॉट भी नहीं खेलते और ना ही क्रीज से बाहर निकलते हैं।'

अगले मैच में बल्लेबाजों से सतर्क रहने की जरूरत
अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम को सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से सतर्क रहने की जरूरत है। इस मैच में जब टॉप ऑर्डर को आउट कर भारतीय टीम वापसी की कोशिश कर रही थी तो पुछल्ले बल्लेबाजों ने बड़ी साझेदारी कर कीवी टीम को 183 रनों की मजबूत बढ़त दिला दी।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद दूसरी पारी में भी फ्लॉप रही और वो महज 9 रन का ही लक्ष्य दे पाई जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और 10 विकेट से जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
