IND vs NZ: हैमिल्टन में क्या बारिश रोकने वाली है भारत का विजय रथ, 200 बनाकर भी हारा है भारत
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम टी20 सीरीज के पहले 2 मैच में जीत हासिल करने के बाद सेडन पार्क में खेले जाने वाले तीसरे मैच के लिये हैमिल्टन पहुंच चुकी है। 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना रखी है जिसे वो हैमिल्टन के मैदान पर बुधवार को खेले जाने वाले मैच में 3-0 की अजेय बढ़त में बदलना चाहेगा जबकि न्यूजीलैंड की पूरी कोशिश होगी कि जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की जाए।
और पढ़ें: U19 World Cup: 15 गेंद में 5 विकेट झटक ऑस्ट्रेलिया से छीनी जीत, सेमीफाइलन में पहुंचा भारत
ऐसे में फैन्स को एक बेहद शानदार मुकाबला देख पाने की उम्मीद होगी। सीरीज के पहले मैच जहां दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर किया था वहीं दूसरे मैच में पिच धीमी होने की वजह से रनों की ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिली थी। हालांकि सेडन पार्क के मैदान पर फैन्स को रनों के आलावा मौसमी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
और पढ़ें: IND vs NZ: हैमिल्टन में जीत के लिये भारतीय टीम ने निकाला नया तरीका, BCCI ने शेयर किया Video

बारिश बन सकती है विलेन
मौसम विभाग के अनुसार हैमिल्टन में फैन्स को थोड़ी सी निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि मौसमी बारिश के चलते मैच का रंग फीका पड़ सकता है। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को होने वाले इस मैच में लगातार बारिश का खलल पड़ने की संभावना है।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बारिश दिन के समय में होगी और शाम को सिर्फ बादल छाये रहेंगे। मैच शाम के वक्त ही खेला जाना है।

गीली आउटफील्ड बनेगी चिंता का विषय
उल्लेखनीय है कि अगर बारिश दिन में होती है तब मैच का रिजल्ट सेडन पार्क के ग्राउंड स्टाफ और ड्रेनेज सिस्टम पर निर्भर होगा। क्योंगी अगर बारिश हुई तो यह तो ग्राउंडमैन को देखना होगा कि इसके बंद होने के कितनी देर बाद और कितनी जल्दी मैदान को खेलने लायक तैयार किया जा सकेगा। बारिश के बाद मैदान की गीली आउटफील्ड दोनों टीमों के लिए ही चिंता का सबब हो सकती है।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का बोलबाला
सेडन पार्क में अब तक कीवी टीम ने 9 टी20 इंटरनैशनल मैचों की मेजबानी की है। इसमें 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 4 बार रनों का पीछा करने वाली टीम विजयी हुई है। इस मैदान पर आखिरी बार जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम भिड़ी थी भारत को बेहद करीबी 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में कीवी टीम ने 212 रन बनाये थे जबकि भारतीय पीछा करते हुए 208 रन ही बना पाई थी। इस मैदान पर 3 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर खड़ा किया जा चुका है।

भारत और न्यूजीलैंड का संभावित प्लेइंग XI
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), कॉलिन डि ग्रैंडहोम, रोस टेलर, टिम सीफर्ट, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, इश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, हामिश बेनेट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
