IND vs NZ: भारत से हार के बाद सुपर ओवर से परेशान हुई कीवी टीम, खेल मंत्री करना चाहते हैं बैन
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच बेहद रोमांचक रहा, हालांकि सीरीज में एक बार फिर भारतीय टीम कीवियों पर भारी पड़ी और न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर हराकर पहली बार टी20 सीरीज जीती। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गये इस मैच में केन विलियमसन ने बेहद शानदार पारी खेली और अकेले अपने दम पर कीवी टीम की जीत की उम्मीदों को ज्यादा रखा।
और पढ़ें: U19 CWC में दिखी खेल भावना की सबसे बड़ी मिसाल, जब चोटिल खिलाड़ी को गोद में उठाकर मैदान से किया बाहर
हालांकि विलियमसन की इस पारी पर मोहम्मद शमी और हिटमैन रोहित शर्मा की जुगलबंदी भारी पड़ गई और भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के मुंह से जीत छीन ली। हैमिल्टन में खेले गये इस मैच का फैसला सुपर ओवर में जाकर हुआ और हर बार की तरह एक बार फिर कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: U19 CWC: खेतों में मजदूरी से लेकर मैदान पर विकेट चटकाने तक की कहानी, जानें कौन हैं कार्तिक त्यागी

सुपर ओवर में हार से निराश हुए कीवी खेल मंत्री
न्यूजीलैंड की हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमारी टीम ने आखिरी पलों में लाजवाब प्रदर्शन किया लेकिन विलियमसन के प्रयास को देखकर यही कहना चाहूंगा कि उनकी टीम की जीत की हकदार थी। न्यूजीलैंड की इस हार ने न सिर्फ कीवी फैन्स का दिल तोड़ा बल्कि उनके खेल मंत्री भी काफी निराश हुए। इस बात का अंदाजा मैच के बाद उनके किये हुए ट्वीट से पता लगता है।
|
सुपर ओवर बैन करने का बिल लाना चाहते हैं कीवी खेल मंत्री
पिछले 7 महीने में कीवी टीम को तीसरी बार सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है और इस हार में सबसे बड़ा दर्द विश्व कप फाइनल का रहा है। न्यूजीलैंड के खेल मंत्री ग्रांट राबर्टसन ने बुधवार को मैच के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे लगता है लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिये जल्द ही सुपरओवर्स को बैन करने का बिल पेश करना होगा। केन ने शानदार खेल दिखाया।

सुपर ओवर में कीवी टीम का रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक
गौरतलब है कि सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मैचो में न्यूजीलैंड की टीम ने 8 बार टाई होने के बाद मैच खेले हैं जिसमें से 6 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने पहली बार साल 2006 में टी20 इंटरनैशनल मैच के दौरान टाई का सामना किया था, उस वक्त मैच का फैसला बॉल आउट नियम के तहत पर हुआ था। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मैच में 126 रन पर टाई होने के बाद बॉल आउट में विंडीज ने 3-0 से मैच को अपने नाम किया था।

भारत ने पहली बार टी20 में खेला सुपर ओवर
भारत के लिये पारी के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने पहले केन विलियमसन (95) और फिर रोस टेलर को आउट कर लगभर हार चुके मैच को टाई पर रोका। दोनों टीमों ने 179 रन बनाये। इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। कीवी टीम के लिये केन विलियमसन और मार्टिन गप्टिल बल्लेबाजी करने उतरे। विलियमसन ने 4 गेंद में 11 और मार्टिन गप्टिल ने 2 गेंद में 6 रन बनाकर कीवी टीम का स्कोर सुपर ओवर में 17 रन कर दिया।
भारत के लिये रोहित शर्मा और केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे। पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा रन आउट होने से बचे लेकिन टीम के लिये 2 रन जुटाने में कामयाब रहे। दूसरी गेंद पर सिर्फ 1 रन ही आया। केएल राहुल ने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को थोड़ी सी राहत दिलाई। चौथी गेंद पर फिर से 1 ही रन आया।

आखिरी 2 गेंद पर भारत ने बदला मैच का रुख
स्ट्राइक पर खड़े रोहित शर्मा को अगली 2 गेंद में जीत के लिये 10 रन की दरकार थी। टिम साउथी की अगली 2 गेंद पर रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है और न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जीतने का कारनामा कर इतिहास रच दिया है।
भारत का टी-20 में यह दूसरा टाई है। इससे पहले भारत ने 2007 टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टाई खेला था। इस मैच को भारत ने बॉल आउट के तहत 3-0 से जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
