IND vs NZ: लगातार दूसरी सीरीज में भारत ने किया न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ, आखिरी मैच में 73 रनों से रौंदा

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल कर 3-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। भारत ने इससे पहले साल 2020 में न्यूजीलैंड के घर पर खेली गई टी20 सीरीज में 5-0 से जीत हासिल की थी और अब कोलकाता में जीत हासिल कर 3-0 से सूपड़ा साफ किया। ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रनों का स्कोर खड़ा किया और जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 111 रनों पर ऑल आउट हो गई।

भारत ने आखिरी मैच में 73 रनों की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। भारत ने जयपुर में खेले गये पहले मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि रांची में खेले गये दूसरे मैच में 7 विकेट से कीवी टीम को मात दी थी। ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गये इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को चुनौती देते हुए टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

और पढ़ें: IPL 2022: कप्तानी के लिये इन 3 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है सनराइजर्स हैदराबाद, होगी पैसों की बारिश

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद ही साफ किया था कि वो अपनी टीम को ऐसे मैचों के लिये तैयार करना चाहते हैं जहां पर उनकी टीम को ओस से प्रभावित मैच में रनों का बचाव करना पड़े। सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने इस मैच में केएल राहुल को आराम देकर ईशान किशन को टीम में शुमार किया तो वहीं पर अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को शामिल किया।

कप्तान रोहित शर्मा (56) ने ईशान किशन (29) ने पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 69 रनों की साझेदारी की और अच्छी शुरुआत दी, हालांकि मिचेल सैंटनर ने लगातार 2 ओवर्स में 3 विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करायी। यहां से भारतीय टीम के लिये श्रेयस अय्यर (25), वेंकटेश अय्यर (20), दीपक चाहर (21) और हर्षल पटेल (18) ने अहम पारियां खेलकर निर्धारित 20 ओवर्स में 184 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

और पढ़ें: 'दुनिया की कोई और टीम ऐसा नहीं करती', भारतीय चयनकर्ताओं का फैन हुआ पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम के लिये सिर्फ मार्टिन गप्टिल ही रन बनाने में कामयाब हुए जबकि बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते नजर आये। मार्टिन गप्टिल ने 36 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिये काफी नहीं थे। भारतीय टीम के लिये अक्षर पटेल ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। वहीं हर्षल पटेल ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

सीरीज के आखिरी मैच में वेंकटेश अय्यर को भी गेंदबाजी के लिये बुलाया और उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में 12 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। वेंकटेश अय्यर के लिये एडम मिल्ने उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट बने। युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर के खाते में भी एक-एक विकेट आये तो वहीं पर ईशान किशन ने 2 रन आउट कर टीम को इतनी बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Story first published: Sunday, November 21, 2021, 22:43 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+