For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ, 3rd T20I: लगातार तीसरे मैच में रोहित शर्मा ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम 2 मैचों की अजेय बढ़त के साथ उतरी है। टी20 प्रारूप में टीम की कप्तानी संभालने के बाद रोहित शर्मा का यह तीसरा मैच है और उन्होंने लगातार अपने तीसरे मैच में टॉस जीता है, हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने सभी को चौंकाते हुए पहले गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत में इस समय शाम के मैचों में ओस का काफी प्रभाव देखने को मिलता है तो ऐसे में रनों का बचाव करना बहुत बड़ी चुनौती होती है लेकिन भारतीय टीम इस मैच में उस चैलेंज को स्वीकार कर के पहले बल्लेबाजी करने उतरी है।

उल्लेखनीय है कि साल 2019 के बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय टीम को लगातार 3 मैचों में टॉस में जीत मिली है। भारतीय टीम टॉस में तो क्लीन स्वीप कर चुकी है लेकिन अब सीरीज में भी क्लीन स्वीप की ओर देख रही होगी। भारतीय टीम ने जयपुर में 5 विकेट से जीत हासिल की थी तो वहीं पर रांची में 7 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की थी।

और पढ़ें: सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बेकार गई दर्शन नलकंडे की हैट्रिक, 4 रन से जीता कर्नाटक

ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में कीवी टीम के लिये टिम साउथी के बजाय मिचेल सैंटनर कप्तानी कर रहे हैं। जहां भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है तो वहीं पर कीवी टीम ने एक बदलाव किया है। भारतीय टीम ने केएल राहुल की जगह ईशान किशन और अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल की वापसी कराई है। वहीं कीवी टीम ने टिम साउथी को आराम देकर लॉकी फर्ग्यूसन को जगह दी है।

टॉस जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा,'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच थोड़ी स्टिकी लग रही है और हम अपनी बल्लेबाजी यूनिट को चुनौती देना चाह रहे हैं। हम उसके साथ कई सारी चीजें ट्रॉई करना चाह रहे हैं। हम पहले बोर्ड पर रन देना चाहते हैं और एक नई गेंदबाजी यूनिट के साथ इसे डिफेंड करना चाह रहे हैं।'

और पढ़ें: IND vs NZ: 2 साल बाद ईडन गार्डन्स में खेला जायेगा पहला मैच, रोहित तोड़ सकते हैं कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

वहीं मिचेल सैंटनर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। पिछले कुछ मैच ओस के चलते हमारे पक्ष में नहीं जा सके। इस पूरी सीरीज के दौरान हमें ओस ही देखने को मिली है। हम जो भी करें हमें उसे अच्छा करने की जरूरत है। हम कई मैचों में जीत के करीब रहे थे लेकिन टी20 प्रारूप ऐसा ही होता है। उम्मीद है कि हम आज के मैच में अच्छे से वापसी कर सकें।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (डब्ल्यू), जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल।

Story first published: Sunday, November 21, 2021, 18:48 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+