
विराट ने मानी गलती, ग्राउंड अंपायर ने लगाये थे आरोप
विराट कोहली ने मैच के बाद अपनी गलती को स्वीकार करते हुए आईसीसी की ओर से निर्धारित सजा को मान लिया जिसके बाद इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ग्राउंड पर मौजूद अंपायर क्रिस ब्राउन और शॉन हेग के अलावा थर्ड अंपायर एश्ले मेहरोत्रा ने भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट का आरोप लगाया था।

इस नियम के तहत ICC ने लगाया जुर्माना
आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को दोषी पाया और उन पर 40 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया। इस अनुच्छेद के अनुसार अगर कोई टीम तय समय के अंदर ओवर नहीं फेंक पाती है तो खिलाड़ियों पर प्रति ओवर के हिसाब से 20 फीसदी का जुर्माना लगता है।
मैच रैफरी क्रिस बॉड ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को समय सीमा के अंदर निर्धारित ओवर न पूरे कर पाने के कारण यह जुर्माना लगाया है।

बे-ओवल में क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां बे ओवल मैदान पर होने वाले पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में 5-0 की क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद अब इस मैच में सम्मान बचाने के लिए खेलेगी। कीवी टीम को पिछले दो मैचों में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications
