Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: धोनी हैं भारतीय टीम की 'मर्सडीज' तो यह खिलाड़ी है 'एल्टो', जहीर खान-जडेजा ने लिये मजे

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खत्म हुई टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के लिये जीत बहुत खास रही, इसका मुख्य कारण था कि विराट सेना ने कीवी सरजमीं पर न्यूजीलैंड की टीम 5-0 से क्लीन स्वीप किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम के लिये यह सीरीज काफी सकारात्मक रही। इस सीरीज में जहां भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की वहीं मध्य क्रम में बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी को संभाला और जीत में अहम योगदान दिया।

और पढ़ें: कॉफी विद करण विवाद पर केएल राहुल ने 2 साल बाद तोड़ी चुप्पी, शो को लेकर जानें क्या बोले

सीरीज के दौरान जिन खिलाड़ियों ने अपना नाम चमकाया उनमें से एक नाम मनीष पांडे का रहा जिन्होंने टी20 सीरीज के दौरान मध्यक्रम में फिनिशर को बखूबी निभाया और वेलिंगटन में जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी स्ट्रगल कर रही थी तब मनीष पांडे ने अर्धशतकीय पारी खेलकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मैच सुपर ओवर में पहुंचा और भारतीय टीम ने जीत हासिल की।

और पढ़ें: फिटनेस टेस्ट में फेल उमर अकमल ने कपड़े उतार कर ट्रेनर से की बदसलूकी, पीसीबी लगा सकता है बैन

जहीर खान को मनीष पांडे में मिलती है धोनी की झलक

जहीर खान को मनीष पांडे में मिलती है धोनी की झलक

मनीष पांडे के फिनिशर के रोल को जिम्मेदारी से निभाने को देखते हुए दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा और जहीर खान ने उनकी तारीफ की। उनकी तारीफ करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में एमएस धोनी से तुलना की।

क्रिकबज से बात करते हुए जहीर खान ने कहा,' उन्होंने परिस्थितियों को अच्छे से समझा। वो अपने खेल को बहुत अच्छे से समझ रहे हैं। जैसा कि भारत के लिये एमएस धोनी करते थे ठीक वैसे ही मनीष पांडे में भी वैसी ही परिपक्वता देखने को मिल रही है।'

जडेजा ने धोनी को मर्सडीज तो पांडे को बताय अल्टो

जडेजा ने धोनी को मर्सडीज तो पांडे को बताय अल्टो

वहीं भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अजय जडेजा ने एक खास अंदाज में मनीष पांडे की तुलना एम एस धोनी से की।

अजय जडेजा ने कहा,' अगर आप धोनी को मर्सडीज कार समझें तो मनीष पांडे भी एल्टो का वर्जन हैं। स्टाइल वही है खेलने का लेकिन हॉर्सपॉवर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी से थोड़ा कम है। 18वें ओवर में उनको बहुत कम बार आउट होते देखा है। वह धोनी की ही तरह मैच को फिनिश करने में विश्वास रखते हैं।'

2019 से टी20 प्रारूप में नाबाद रहे हैं मनीष पांडे

2019 से टी20 प्रारूप में नाबाद रहे हैं मनीष पांडे

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मनीष पांडे ने मध्यक्रम में फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया हालांकि वनडे में उन्हे खुद को साबित करना अभी बाकी है।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दौरे के बाद से मनीष पांडे टी20 प्रारूप में अब तक लगातार नाबाद रहे हैं। चौथे मैच में जहां उन्होंने अर्धशतक लगाया था वहीं 5वें मैच में भी 4 गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 11:34 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+