जसप्रीत बुमराह के समर्थन में आये आशीष नेहरा, कहा- बाकी के गेंदबाज भी निभाये अपना रोल
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी विकेट हासिल न कर पाने के बाद लगातार जसप्रीत बुमराह की फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने जसप्रीत बुमराह का समर्थन करते हुए कि भारतीय टीम जरूरत से ज्यादा जसप्रीत बुमराह पर निर्भर हो रही है जिसके चलते उस पर ज्यादा दबाव होने लगा है।
और पढ़ें: जहीर खान का जसप्रीत बुमराह पर बड़ा खुलासा, बताया- कीवी टीम के खिलाफ क्यों नहीं मिली विकेट
आशीष नेहरा का मानना है कि अन्य भारतीय गेंदबाजों को भी अपना रोल ठीक से निभाना चाहिये ताकि जसप्रीत बुमराह से दबाव कम हो सके। हाल ही में स्ट्रेस फ्रैक्चर की चोट से वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह अपनी पहले जैसी लय में नजर नहीं आ रहे हैं।
और पढ़ें: सुपरओवर की जगह ICC ने टाईब्रेकर से निपटने का दिया नया सुझाव, कहा- ऐसे निकालें रिजल्ट

आशीष नेहरा ने बताया क्यों नहीं कर पा रहे प्रदर्शन
आशीष नेहरा का मानना है कि हर मैच में आप जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद से जसप्रीत बुमराह मैदान पर लंबे समय तक बाहर रहे थे और हाल ही में जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ वापसी की।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आशीष नेहरा ने कहा, 'आप बुमराह से हर सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। यह याद रखना होगा कि वो चोट से वापसी कर रहे हैं। किसी के लिए भी हमेशा अपना बेस्ट देना मुमकिन नहीं होता है। विराट कोहली भी कुछ सीरीज में फेल होते हैं।'

लगातार यॉर्कर गेंद फेंक पाना आसान नहीं
अपने करियर के दौरान बहुत सारी चोटों से जूझने वाले आशीष नेहरा ने कहा कि यह किसी भी खिलाड़ी के लिये आसान नहीं होता कि वह इंजरी से वापस आते ही पुरानी लय में दिखे।
नेहरा ने कहा, 'डेथ ओवर में लेंथ बॉल फेंकना कोई क्राइम नहीं है। लगातार यॉर्कर गेंद फेंकना आसान नहीं होता है। अगर आपकी गेंदबाजी में तेजी है तो आप अपनी लेंथ और गति में मिश्रण से बल्लेबाज को छका सकते हैं।'
जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की और वपासी के बाद से अब तक 14 टी20 और वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें वह सिर्फ 9 विकेट ही हासिल कर सके।

बाकी गेंदबाजों को भी निभाना चाहिये अपना रोल
टी20 सीरीज के आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी और बे-ओवल के मैदान पर 12 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वहीं वनडे प्रारूप में डेथ ओवर्स के दौरान लेंथ गेंद फेंकने पर सवाल उठाने वाले लोगों पर आशीष नेहरा ने करारा प्रहार किया है।
नेहरा ने कहा, 'प्लेइंग इलेवन को लेकर टीम मैनेजमेंट बेहतर काम कर सकता है। बुमराह और शमी के अलावा बाकी तेज गेंदबाजों को अपना रोल समझ में आना चाहिए। सभी को बुमराह और शमी की आदत हो गई है। बुमराह के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव है।'

टेस्ट क्रिकेट में उमेश यादव से बेहतर हैं नवदीप सैनी
टेस्ट क्रिकेट को लेकर नेहरा ने कहा कि इस फॉरमैट में मोहम्मद शमी बेस्ट तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा नेहरा का मानना है कि नवदीप सैनी को टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिलना चाहिए। सैनी भारत के लिए 15 लिमिटेड ओवर मैच खेल चुके हैं और इस दौरान वो 18 विकेट ले चुके हैं। सैनी ने अपनी तेजी से काफी प्रभावित किया है। नेहरा का मानना है कि यह सही समय होगा सैनी को टेस्ट कैप देने का।
उन्होंने कहा, 'शमी इस समय टेस्ट क्रिकेट में भारत के बेस्ट गेंदबाज हैं। वो अपनी गेंदबाजी को लेकर कंडीशन और पिच पर निर्भर नहीं रहते हैं। मौजूदा समय में सैनी टेस्ट क्रिकेट के लिए उमेश यादव से बेहतर तैयार तेज गेंदबाज हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
