जहीर खान का जसप्रीत बुमराह पर बड़ा खुलासा, बताया- कीवी टीम के खिलाफ क्यों नहीं मिली विकेट
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी द्विपक्षीय सीरीज में जहां टी20 प्रारूप में भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत मिली तो वहीं पर वनडे प्रारूप में उसे 31 साल बाद ऐसी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में पहली बार कीवी टीम का सफाया कर ऐतिहासिक जीत हासिल की वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज में विदेशी सरजमीं पर 31 साल बाद क्लीन स्वीप का सामना किया।
और पढ़ें: सुपरओवर की जगह ICC ने टाईब्रेकर से निपटने का दिया नया सुझाव, कहा- ऐसे निकालें रिजल्ट
भारतीय टीम के लिये वनडे सीरीज में हार की मुख्य वजह रही बैटिंग में टॉप ऑर्डर का फेल होना जिसमें कप्तान विराट कोहली की फॉर्म भी शामिल है वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का पूरी सीरीज के दौरान विकेट हासिल न कर पाना। अब जसप्रीत बुमराह के इस प्रदर्शन को लकेर पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपनी राय रखी है और बताया है कि आखिर क्यों उन्हें विकेट लेने में कामयाबी नहीं मिली।
और पढ़ें: IPL 2020: क्या इस आईपीएल में नहीं खेलेगी विराट कोहली की आरसीबी, सोशल मीडिया से हुई गायब

जहीर खान ने बताया आखिर क्यों नही मिली बुमराह को विकेट
अपने करियर के दौरान पहली बार किसी सीरीज में बिना विकेट लिये गेंदबाजी कराने वाले जसप्रीत बुमराह को लेकर अब लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या चोट से वापसी के बाद जसप्रीत बुमराह आउट ऑफ फॉर्म हो गये हैं जिसके चलते वह विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे।
इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जसप्रीत बुमराह अपनी लाइन लेंथ से भटक गये हैं। दरअसल विपक्षी टीम उनके खिलाफ संयम और सोच समझकर बल्लेबाजी करने लगी है। उनके खिलाफ कोई भी बल्लेबाज चांस नहीं लेना चाहता और इसिलिये अब जसप्रीत बुमराह को विकेट मिलने में परेशानी हो रही है।

जहीर ने बताया कैसे मिल सकती है बुमराह को विकेट
जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म भारतीय फैन्स के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली के लिये भी चिंता का कारण बन गया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले जसप्रीत बुमराह को फॉर्म में आना बेहद जरूरी है। ऐसे में जहीर खान ने बताया कि कैसे यह भारतीय तेज गेंदबाज एक बार फिर से विकेट निकालने में सफल हो सकता है।
जहीर ने कहा,'जब आपको बल्लेबाज खतरा मानने लगते हैं तो वो आपको संभल कर खेलते हैं। वो सोचते हैं कि इस खिलाड़ी का ओवर निकल जाए तो वहीं इसे हमें विकेट नहीं देना है ताकि वो दूसरे ओवर में रन बना सके। जहीर के मुताबिक, बुमराह को बल्लेबाजों को डराना होगा जिससे वो गलती करने पर मजबूर हो जाएं और विकेट दे दें।'

करियर में पहली बार विकेटलेस रहे जसप्रीत बुमराह
आपको बता दें कि जसप्रीत अपने करियर के दौरान पहली बार किसी सीरीज में बिना विकेट लिये वापस गये हैं। इस दौरान उन्होंने 30 ओवर गेंदबाजी की और 5.67 की औसत से 167 रन दिये। हालांकि वह काफी किफायती रहे लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में जब उनकी वापसी हुई थी तो उन्होंने 32 रन दिए थे जहां उन्हें सिर्फ 1 ही विकेट मिल पाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी तीन मैचों में उन्हें एक ही विकेट मिला तो वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी विकेट नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
