IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बीच सीरीज से बाहर हुआ यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी द्विपक्षीय सीरीज में जहां भारतीय फैन्स टी20 में 5-0 की जश्न मना रहे हैं वहीं आगामी वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज को लेकर एक बड़ी और बुरी खबर आई है। भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र की जानकारी के आधार पर न्यूज एजेंसी पीटीआई ने रिपोर्ट किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये रोहित शर्मा बाहर हो गये हैं और वह आगामी दौरे से वापस लौट रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: धोनी हैं भारतीय टीम की 'मर्सडीज' तो यह खिलाड़ी है 'एल्टो', जहीर खान-जडेजा ने लिये मजे
बे-ओवल में खेले गये 5वें मैच में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे थे और बल्लेबाजी में सामने से पारी को आगे बढ़ा रहे थे। मैच के दौरान जब वह नाबाद 60 रन बना चुके थे तो चोट के चलते उन्हें रिटायर्ड होना पड़ा और वह फील्डिंग के लिये वापस मैदान पर नहीं उतर सके। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह ने टीम का नेतृत्व किया और 7 रन से मैच को जीतने में सफल रहे।
और पढ़ें: फिटनेस टेस्ट में फेल उमर अकमल ने कपड़े उतार कर ट्रेनर से की बदसलूकी, पीसीबी लगा सकता है बैन

बीसीसीआई अधिकारी ने की रोहित शर्मा के बाहर होने की पुष्टि
बुधवार से शुरु हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई के अधिकारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गये हैं।
बीसीसीआई सूत्र ने कहा,' रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गये हैं। वह कॉल्फ इंजरी के चलते आगामी मैचों में नहीं खेल पायेंगे। वह जल्द ही भारत वापस आयेंगे और एनसीए में रहकर अपनी फिटनेस रिहैब में भाग लेंगे।'

हिटमैन की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है ओपनिंग का मौका
न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि उनकी जगह पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती है। पृथ्वी शॉ लगभग 1 साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं टीम में रोहित शर्मा की जगह शुबमन गिल को मौका मिल सकता है। तो ऐसी स्थिति में वो भी टीम के लिये सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा के लिये बतौर सलामी बल्लेबाज पहला विदेशी दौरा था लेकिन चोट के चलते वो बाहर हो गये हैं।

टी20 में जबरदस्त फॉर्म में थे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने टी20 सीरीज में भारत के लिये 4 पारियों में 150.53 की औसत से 140 रन बनाये, इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाये।
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट में डेब्यू किया था और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
