IND vs NZ: बर्थ डे ब्वॉय सोढ़ी ने मचाया धमाल, जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके रोहित शर्मा

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के 28वें मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल रेस में बने रहने के लिये जीत की दरकार है। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम को एक बार फिर से टॉस में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद विराट सेना पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मैच में हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम के लिये इस मैच में एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका और एक बार फिर से पावरप्ले में विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस अहम मैच में भारतीय टीम ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करते हुए ईशान किशन और केएल राहुल को पारी का आगाज करने के लिये भेजा, हालांकि कप्तान कोहली का यह दांव कामयाब नहीं हुआ। जहां ईशान किशन (7) तीसरे ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कैच थमाकर वापस लौटे तो वहीं पर ईशान किशन (18) पावरप्ले के आखिरी ओवर में टिम साउथी की गेंद पर कैच थमाकर वापस लौटे।

और पढ़ें: IND vs NZ: 8 साल में पहली बार रोहित को लेकर कोहली ने किया बड़ा प्रयोग, फेल हुआ गेमप्लान

इस दौरान भारतीय टीम ने पावरप्ले में एक विकेट और खो दिया होता लेकिन रोहित शर्मा को एडम मिल्ने ने पहली ही गेंद पर जीवनदान दे दिया। ईशान किशन के आउट होने के बाद जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिये आये तो ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधा एडम मिल्ने के हाथ में गई और उनसे कैच छूट गया।

पहली ही गेंद पर जीवनदान मिलने के बाद फैन्स को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा के बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रोहित शर्मा ने कीवी टीम के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी जो कि अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं, उनकी गेंद पर एक साधारण सा शॉट मारा और गेंद सीधा मार्टिन गप्टिल के हाथों में जा गिरी। गेंद बहुत ज्यादा खास नहीं थी लेकिन रोहित मिसटाइम कर गये और जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। अपनी पारी में रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में सिर्फ 14 रनों का ही योगदान दिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: टॉस में फिर अनलकी साबित हुए विराट कोहली, सूर्यकुमार- भुवनेश्वर को नहीं मिला मौका

ईश सोढ़ी का बर्थडे सेलिब्रेशन यहीं पर नहीं रुका और उन्होंने अपने अगले ओवर में कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाकर भारतीय टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, हालांकि गेंद सही से टाइम नहीं हुई और लॉन्ग ऑन पर खड़े ट्रेंट बोल्ट को कैच थमा बैठे। जब विराट कोहली का विकेट गिरा तब भारतीय टीम 50 रन के स्कोर को भी नहीं पार कर सकी थी।

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 20:48 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+