IND vs NZ: मुंबई टेस्ट से इस सीनियर खिलाड़ी को ड्रॉप करना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, बताया किसे मिलने चाहिये जगह
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ हो जाने के बाद अब विराट सेना को कीवी टीम के खिलाफ दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर 3 दिसंबर से खेलना है। इस मैच में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे हैं तो वहीं पर टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा चोट गले की जकड़ने से जूझ रहे हैं। इस बीच बड़ा सवाल यह बन गया है कि भारतीय टीम अगले टेस्ट मैच में किस खिलाड़ी को आराम देकर विराट कोहली को मौका देगी और किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी। उल्लेखनीय है कि कानपुर के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ब्रेक पर थे तो उनकी जगह टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे थे।
और पढ़ें: IPL 2022 के वो 4 खिलाड़ी जिनकी सैलरी में हुआ 4 हजार गुना तक का इजाफा, सिर्फ एक साल में हुए मालामाल
ऐसे में विराट कोहली की जगह मध्यक्रम बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर को डेब्यू का मौका दिया गया जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ रिकॉर्ड बना दिया। वहीं पर खराब फॉर्म से गुजर रहे अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शो कानपुर में भी जारी रहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या टीम मैनेजमेंट रहाणे को एक और मौका देने का फैसला कर अय्यर को बाहर कर कोहली की वापसी करायेगी या फिर रहाणे को आखिरकार ड्रॉप करने का फैसला लेगी।
और पढ़ें: हरभजन सिंह ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट 11, इस भारतीय को बताया मॉर्डन डे का विवियन रिचर्डस

रहाणे को ड्रॉप करना गलत नहीं होगा
इस मुद्दे पर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी अपनी राय देते हुए कहा है कि अगर भारतीय टीम अजिंक्य रहाणे को ड्रॉप करने का फैसला करती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा, क्योंकि श्रेयस अय्यर ने जिस तरह का प्रदर्शन कर ड्रीम डेब्यू किया है, उन्हें बाहर करना मुश्किल फैसला होगा। ऐसे में रहाणे को मिलने वाला ब्रेक उनके पक्ष में ही काम आ सकता है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 2 साल में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन जिस तरह से देखने को मिला है, उसके बाद वो फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्टस के रडार पर आ गये हैं। ऐसे में जब उन्हें कानपुर के मैदान पर मौका मिला तो लोगों को उम्मीद थी कि वो मौके का फायदा उठायेंगे और एक बड़ी पारी खेलते नजर आयेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और रहाणे पहली पारी मेंं सिर्फ 36 रन बना सके जबकि दूसरी पारी में 4 रन बनाकर आउट हो गये। इस मैच में अगर श्रेयस अय्यर ने दोनों पारियों में शानदार पारियां नहीं खेली होती तो भारतीय टीम ड्रॉ करा पाने में भी नाकाम रहती।

लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं अजिंक्य रहाणे
क्रिकबज के साथ बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि रहाणे पिछले काफी समय से फॉर्म में नहीं है, ऐसे में अगर उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया जाता है तो कोई बड़ी बात नहीं होगी, उल्टा उनको दिया जाने वाला यह ब्रेक उनके काम ही आ सकता है।
उन्होंने कहा,'श्रेयस अय्यर के टीम में आने और शानदार प्रदर्शन करने के बाद मुझे लगता है कि जाहिर तौर पर रहाणे पर दबाव बढ़ने वाला है और यह भी हो सकता है कि मुंबई टेस्ट में जिसे आराम दिया जाये उनमें वही शामिल हों। साउथ अफ्रीका दौरे से पहले उन्हें ड्रॉप करना बेहतर होगा क्योंकि वो आराम लेकर वापसी कर सकते हैं।'

अय्यर की वजह से भारतीय टीम मैच बचाने में सफल रही
कार्तिक ने इस दौरान श्रेयस अय्यर की पारी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि जिस तरह से उन्हें प्रदर्शन किया है दूसरे टेस्ट में उन्हें बाहर बिठाना मुश्किल है। गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े के मैदान पर खेला जायेगा।
कार्तिक ने आगे बात करते हुए कहा,'अय्यर की वजह से भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच को बचाने में सफल रही। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और ऐसा नहीं है कि रहाणे एक-दो मैचों से ही प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यह काफी लंबे समय से चला आ रहा है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ड्रॉप करना गलत होगा। अगर उन्हें ड्रॉप किया जाता है तो उन पर से भी दबाव कम होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
