नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम उन खिलाड़ियों में लिया जाता है जिन्होंने भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। हरभजन सिंह ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस वक्त कई महान खिलाड़ी उनके साथ खेला करते थे। इसको देखते हुए हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग 11 का चयन किया है जिसमें उन्होंने 2 भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है तो वहीं पर इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक को भी टीम में जगह दी है। इसके साथ ही हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग को मॉर्डन डे का विवियन रिचर्डस करार दिया।
हरभजन सिंह ने वीरेंदर सहवाग की तारीफ करते हुए उन्हें निडर क्रिकेट खेलने का ब्रैंड एम्बेसडर करार दिया है और मॉर्डन डे का विवयन रिचर्डस बताया। हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम टेस्ट 11 में ओपनिंग की जिम्मेदारी एलिस्टर कुक और वीरेंदर सहवाग को दी है, तो वहीं पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये ब्रायन लारा और चौथे पायदान पर सचिन तेंदुलकर को मौका दिया है।
और पढ़ें: IPL 2022 में आखिरी बार मेगा ऑक्शन करायेगा बीसीसीआई, जानें कब हो सकती है नीलामी
हरभजन सिंह ने स्पोर्टसकीड़ा से बात करते हुए अपनी टीम का ऐलान किया है। हरभजन सिंह ने पूर्व स्पिनर स्टीव वॉ को टीम का कप्तान बनाते हुए पांचवे नंबर पर रखा है। वहीं पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस को छठे नंबर पर खिलाने की बात रखी है। हरभजन सिंह का मानना है कि जैक्स कैलिस को छठे नंबर पर खिलाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उनकी गेंदबाजी जहीर खान जितनी खतरनाक है तो वहीं पर बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बराबर नजर आते हैं।
विकेटकीपिंग बल्लेबाजी के लिये कुमार संगाकारा को 7वें नंबर पर रखा है। हरभजन सिंह ने संगाकारा को बल्लेबाजी में काफी नीचे रखा है लेकिन उनके ऐसा करने के पीछे कॉम्बिनेशन को जरूरी बताया है। संगाकारा के बाद टीम में लेग स्पिनर शेन वॉर्न को मौका दिया गया है तो वहीं पर वसीम अकरम को 9वें पायदान पर रखा है जो कि दुनिया के बेस्ट लेफ्ट आर्म पेस बॉलर्स में एक थे।
और पढ़ें: IPL 2022 की नीलामी से पहले राजस्थान ने क्यों किया आर्चर-स्टोक्स को रिलीज, संगाकारा ने बताया कारण
हरभजन सिंह ने 10वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा और मौजूदा समय के दिग्गज जेम्स एंडरसन को 11वें पायदान पर रखा है। वहीं मुथैया मुरलीधरन को एशियाई देशों में खेलने के लिये 12वें पायदान पर रखा है, जो कि शेन वॉर्न की जगह टीम में खेल सकते हैं। गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है।
हरभजन की सर्वकालिक टेस्ट एकादश: एलिस्टेयर कुक, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, स्टीव वॉ (कप्तान), जैक्स कैलिस, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), शेन वार्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीधरन (12वें खिलाड़ी)।