For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: भारतीय टीम में अनुशासन की कमी, दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर गिनाये हार के कारण

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत आयोजित 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप होने के बाद कप्तान विराट कोहली और उनकी अगुवाई वाली टीम के प्रदर्शन को लेकर फैन्स समेत दिग्गज क्रिकेटर अपनी नाराजगी दर्ज करा रहे हैं। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम को कीवी टीम ने 7 विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले वेलिंगटन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में भी कीवी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

और पढ़ें: Womens T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची यह 4 टीमें, जानें भारत से होगा किसका मुकाबला

टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे और निराशाजनक प्रदर्शन किया। खुद कप्तान विराट कोहली भी इस सीरीज में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाये। भारतीय टीम की हार के बाद पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी, वीवीएस लक्ष्मण समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई और भारत के हार जाने का कारण गिनाया।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने बताया 'साहा' की जगह पंत को क्यों मिला मौका

टीम में नहीं दिखा अनुशासन-वीवीएस लक्ष्मण

मैच के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में जरूरी अनुशासन नहीं दिखा पाई और 2-0 से सीरीज हार गई।

उन्होंने ट्वीट किया, 'न्यूजीलैंड को भारत को मात देने और टेस्ट सीरीज जीतने पर बधाई हो। भारत वो अनुशासन नहीं दिखा सकी जिसकी जरूरत थी और इसलिए वो बेहद निराश होगी।'

कोई बता सकता है क्यों हारी दुनिया की नंबर 1 टीम

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने न्यूजीलैंड की टीम की उसके धैर्य रखने, शांत चित्त रहने और जीत के लिये प्रतिबद्धता दिखाने की सराहना करते हुए पूछा कि कोई मुझे बिना किसी बेइज्जती किये भारत की शर्मनाक हार का कारण बता सकता है।

बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, 'क्या कोई बता सकता है कि न्यूजीलैंड ने दुनिया की नंबर एक टीम पर पूरी तरह से दबदबा कैसे बनाया? मैं सही कारण नहीं समझ पा रहा हूं। क्या किसी व्यक्ति को अपमानित किए बगैर कोई मेरी मदद कर सकता है।'

निचले क्रम की बल्लेबाजी से भारत ने फिर खाई मात

मौजूदा कॉमेंटेटर और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भारत की हार को निराशाजनक बताते हुए कहा कि 2018 के इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दौरों में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन वहां टीम ने प्रतिस्पर्धा दिखाई थी जबकि कीवी दौरे पर भारतीय टीम प्रतिस्पर्धा भी पेश नहीं कर पाई।

चोपड़ा ने कहा, 'कोहली के नेतृत्व में भारत ने विदेशी सरजमीं पर अधिकतर टेस्ट मैच में अच्छी प्रतिस्पर्धा पेश की है लेकिन यह सीरीज अलग थी। भारत ने सिर्फ हिस्सा लिया। बल्लेबाजी और न्यूजीलैंड के निचले क्रम को आउट करने में विफलता ने भारत को निराश किया।'

पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ संघर्ष कर रही विराट सेना

वहीं भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर संजय-मांजरेकर ने ट्विटर पर सवाल जवाब करते हुए भारतीय टीम को पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ टॉप योजना बनाने की सलाह दी।

मांजरेकर ने कहा, 'पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने का जरूरत से अधिक प्रयास कर रहे हैं? सर्वश्रेष्ठ यह है कि सामान्य योजना अपनाइए जो आपने शीर्ष क्रम के खिलाफ अपनाई। अब पुछल्ले बल्लेबाजों को पहले बाउंसर और फिर यार्कर फेंककर आउट करना आसान नहीं है।'

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 12:04 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+