IND vs NZ: कपिल देव ने बताया कैसे जसप्रीत बुमराह को मिलेगी पुरानी फॉर्म, दिये टिप्स
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के पास द्विपक्षीय श्रृंखला का आखिरी टेस्ट मैच बचा है और विराट सेना सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में सिर्फ एक दिन ही बचा है और विराट सेना को जीत की राह पर लौटने के लिये कई चुनौतियों का सामना करना है। भारतीय टीम के सामने बल्लेबाजी में लय वापसी से लेकर गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का वापस फॉर्म को हासिल करना जैसी चुनौतियां है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पहला विश्व कप जिताने वाले कपिल देव विराट सेना की मदद के लिये आगे आये हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: 6 कारण जिनकी वजह से दूसरा टेस्ट भी हार सकती है 'विराट सेना', मुश्किल है जीत
कपिल देव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर टिप्स दी है जिससे वो अपनी खोयी हुई लय को वापस हासिल कर सकते हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: पुजारा के डिफेंस पर कोहली ने उठाया सवाल, पर खुद भी रहे डिफेंसिव, ऐसा है आंकड़ा

विकेट निकालने को तरस रहे हैं बुमराह
उल्लेखनीय है कि चोट से वापसी करने के बाद जसप्रीत बुमराह लगातार विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे हैं। वेलिंगटन में खेले गये पहले मैच में उन्हें सिर्फ 1 ही विकेट मिला था जबकि वनडे सीरीज के 3 मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। वनडे सीरीज में इस कमी के चलते भारतीय टीम 347 रनों को भी बचाने में नाकाम रही थी और क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। वहीं पहले टेस्ट मैच में भी उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले कुछ सालों में भारत को मैच जिताने वाला यह गेंदबाज कुछ समय से फॉर्म को लेकर जूझ रहा है, ऐसे में भारत के महानतम कप्तानों में से एक कपिल देव ने बताया है कि कैसे वो अपनी पुरानी फॉर्म को वापस हासिल कर सकते हैं।

ऐसे वापस मिल जायेगी बुमराह की खोयी फॉर्म
कपिल देव ने जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म को लेकर कहा कि जब किसी खिलाड़ी को इंजरी होती है तो वापसी करने के लिये उसके शरीर को थोड़ा समय लगता है। जो खिलाड़ी अपने आपको पहले ही इस स्तर पर साबित कर चुका हो उसे वापसी करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता।
कपिल ने कहा, 'एक बल्लेबाज के तौर पर हम कहते हैं कि फॉर्म में वापसी करने के लिए आपको महज एक पारी की जरूरत होती है और एक गेंदबाज के तौर पर आपको महज एक अच्छे स्पेल की। उसको बस एक-दो विकेट चाहिए।'

कपिल ने बताया, टेस्ट में क्यों नहीं खेले केएल राहुल
इस दौरान जब कपिल देव से पूछा गया कि कीवी दौरे पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को टेस्ट टीम में क्यों नहीं चुना गया तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो टीम मैनेजमेंट ही दे सकता है।
उन्होंने कहा, 'इसका जवाब बस टीम मैनेजमेंट दे सकता है। हम जो देखते हैं वो बिल्कुल अलग होता है, जब सिलेक्टर्स बैठते हैं तो उन्हें बहुत सारी बातों को ध्यान में रखना होता है। हमारे समय में यह होता था कि इनफॉर्म खिलाड़ियों को खेलना चाहिए, लेकिन अब ये नए क्रिकेटर्स हैं और उनके अपने नियम हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
