IND vs NZ: मयंक अग्रवाल का खुलासा, बताया- कैसे विराट कोहली की वजह से पूरा हुआ दोहरा शतक
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का आगाज तूफानी अंदाज में किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक लगाकर करियर की शुरुआत की। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली इस पारी के बाद मयंक अग्रवाल ने अगले टेस्ट में भी उन्होंने शानदार पारी खेली। हालांकि वह अर्धशतक को शतक में नही बदल पाये।
और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत के लिये खुशखबरी, फॉर्म में लौटे मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल ने टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी जगह उस वक्त पक्की की जब विशाखापत्तनम में खेले गये मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे मयंक अग्रवाल ने अपनी इस पारी के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे कप्तान विराट कोहली ने उन्हें अपना दोहरा शतक पूरा करने में मदद की।
और पढ़ें: जब उंगली काटने के डर से अश्विन ने फाइनल मैच से लिया नाम वापस, सुनाई खतरनाक आपबीती

विराट कोहली की वजह से दोहरा शतक लगा सके मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ इंटरव्यू में की गई बातचीत के दौरान बताया कि कैसे विशाखापट्टनम में विराट कोहली ने उन्हें दोहरा शतक लगाने में मदद की थी।
उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब मैं 150 रन पर खेल रहा था तो विराट कोहली मेरे साथ थे। उन्होंने कहा मैं 200 से बहुत दूर नहीं हूं। मैं अच्छा खेल रहा हूं। कोहली ने कहा टीम को बड़े स्कोर की जरूरत है। तुम्हारे लिए क्रीज पर बने रहना जरूरी है।'

बांग्लादेश के खिलाफ मयंक ने फिर से ठोंका दोहरा शतक
मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी 243 रनों की पारी खेली, जहां पर सभी ने देखा कि कैसे विराट कोहली ने मयंक को अपना दोहरा शतक पूरा करने के लिये प्रेरित किया।
मयंक ने बताया,' जब मैं बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी को आगे बढ़ा रहा था तो यहां पर भी कप्तान विराट कोहली ने मुझसे कहा कि मैं 200 के करीब हूं और आसानी से 200 रन पूरे कर सकता हूं।'

फॉर्म में वापस लौट आये हैं मयंक अग्रवाल
इस बीच मयंक अग्रवाल के लिये अगली चुनौती है कि वह न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खुद को साबित कर सकें और टीम के लिये एक बार फिर से शानदार पारी खेली। इंडिया ए के साथ न्यूजीलैंड पहुंचे मयंक अग्रवाल के लिये यह दौरा अब तक कुछ खास नहीं रहा और वह वनडे सीरीज के 3 मैचों में भी केवल 36 रन ही बना सके।
हालांकि ईडन पार्क में खेले गये वार्म अप मैच की पहली पारी में 1 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 99 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों के साथ 81 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड आउट हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
