For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs New Zealand: पहले T20 में घटी ऐसी घटना की चकित रह गए फिरोज शाह कोटला में बैठे दर्शक

मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जब स्टेडियम में बैठे दर्शक चकित रह गए। दरअसल भारतीय पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का सामना रोहित शर्मा कर रहे थे। बोल्ट ने गेंद फेंकी और कैच आउट की जबरदस्त अपील की लेकिन विकेटकीपर टॉम लाथम पूरी तरह कंफर्म नहीं थे..

(India vs New Zealand) नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में 53 रनों से हरा दिया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने चौके-छक्कों से फिरोज शाह कोटला में दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। रोहित शर्मा (80) और शिखर धवन (80) ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की रिकार्ड साझेदारी करते हुए भारत को 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

हालांकि मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जब स्टेडियम में बैठे दर्शक चकित रह गए। दरअसल भारतीय पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का सामना रोहित शर्मा कर रहे थे। बोल्ट ने गेंद फेंकी और कैच आउट की जबरदस्त अपील की लेकिन विकेटकीपर टॉम लाथम पूरी तरह कंफर्म नहीं थे और इसी कारण मैदानी अंपायरों ने तीसरे अंपायर से पूछा। हालांकि मैदानी अंपायरों का पहला फैसला आउट ही था।

अंपायर कैच को लेकर सुनिश्चित नहीं थे और वे चेक करना चाहते थे कि ये बंप गेंद तो नहीं लेकिन तीसरे अंपायर अनिल चौधरी ने कहा कि बल्ला मैदान से लगा है और उन्होंने नॉटआउट का फैसला दिया। इस फैसले से न्यूज़ीलैंड की टीम पूरी तरह संतुष्ट नहीं थी और इसके बाद उन्होंने रिव्यू लिया और अल्ट्रा एज में साफ दिख रहा था कि गेंद बल्ले से लगकर दस्ताने में समा गई और फिर चौधरी को ही अपना फैसला पलटते हुए आउट देना पड़ा। और रोहित शर्मा 80 रन पर आउट होकर चलते बने। एक बार को जब अंपायर ने रोहित को नॉट आउट दिया तो स्टेडियम में बैठे दर्शक खुशी से झूम उठे क्योंकि रोहित जिस तूफानी अंदाज में खेल रहे थे उससे और भी बड़े स्कोर की तरफ वे जा सकते थे।

इसे भी पढ़ेंः- सचिन ने जितनी तारीफ अपने बेटे अर्जुन की कभी नहीं की, उतनी कर रहे हैं इस 17 साल के wonderboy की

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+