IND vs NZ: ऋषभ पंत या केएल राहुल, आखिर कौन है बेहतर विकेटकीपर, जानें क्या है दिग्गजों की राय
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे के लिये आत्म-विश्वास तो दिया ही साथ ही एक और बड़े सवाल पर सोचने पर मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान पहले मैच में ऋषभ पंत के चोटिल हो जाने के बाद केएल राहुल ने सीरीज के दोनों मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भूमिका निभाई थी। जिसके बाद यह सवाल खड़ा हो गया कि क्या टीम में लोकेश राहुल को ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाना चाहिये या ऋषभ पंत को वापस मौका मिलना चाहिये।
और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर इस खिलाड़ी का नाम देख भड़क गये फैन्स, सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास
साथ ही लोकेश राहुल ने दूसरे मैच में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी भी खेली थी जिससे मध्यक्रम में पारी को संभालने वाले एक खिलाड़ी की कमी दूर हो गई। इस सवाल पर दिग्गज क्रिकेटरों से लेकर भारतीय फैन्स तक सभी चर्चा कर रहे हैं। अब इस सवाल को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपना पक्ष रखा है।
और पढ़ें: INDvNZ: न्यूजीलैंड में आया ये 1 बदलाव भारत को बना देगा सीरीज का सिकंदर: सचिन तेंदुलकर

जानें क्या है सुनील गावस्कर की राय
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अचानक छिड़ी बहस पर अपनी राय देते हुए कहा कि भारतीय टीम को फिलहाल विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को ही मौका देना चाहिये, क्योंकि वह बायें हाथ के बल्लेबाज हैं और साथ ही इससे टीम में संतुलन बनेगा।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान लोकेश राहुल ने तीनों वनडे मैच में जबरदस्त विकेटकीपिंग की।

फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं ऋषभ पंत
एक निजी टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा कि ऋषभ पंत से न सिर्फ विकेटकीपिंग करानी चाहिये बल्कि उन्हें 6 नंबर पर फिनिशर की भूमिका के लिये भी तैयार करना चाहिये। मुझे लगता है कि वह इस काम के लिये सबसे दुरुस्त विकल्प हैं।
उन्होंने कहा, 'बतौर विकेटकीपर भारत के लिये मैं वनडे और टी-20 क्रिकेट में ऋषभ पंत के साथ जाना चाहूंगा। अगर नंबर 6 पर आपको फिनिशर चाहिए तो पंत टीम के लिए यह काम कर सकते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया में केवल एक बाएं हाथ का बल्लेबाज-शिखर धवन है। लिहाजा यदि टॉप आर्डर में एक और बाएं हाथ का बल्लेबाज खेलता है तो टीम को इसका फायदा मिलेगा। इसके लिए मैं ऋषभ पंत का चुनाव करूंगा।'

गावस्कर से उलट है सहवाग की राय
वहीं भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टीम के पूर्व कप्तान से उलट राय रखते हैं। सहवाग मानते हैं कि अगर केएल राहुल जो कि बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं और अच्छी विकेटकीपिंग भी कर ले रहे हैं तो टीम मैनेजमेंट उन्हें ही बतौर विकेटकीपर के रूप में खिला सकता है।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'यदि राहुल नंबर 5 पर चार बार असफल होते हैं तो टीम प्रबंधन उनके स्लॉट के बारे में फिर से सोचेगा। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के वक्त ऐसा नहीं था। वह जानते थे कि इस तरह की पोजिशंस पर खिलाड़ियों को सपोर्ट करना कितना जरूरी है।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी है टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
