
गावस्कर को विहारी के बाहर रहने पर नहीं हुई हैरानी
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर कोई हैरानी नहीं जताई है और टीम से विहारी के बाहर होने का कारण बताया है। चयनकर्ताओं के इस फैसले के पीछे का कारण बताते हुए गावस्कर ने कहा कि बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले हनुमा विहारी को कम क्रिकेट खेलने को मिली है जिसके चलते उन्हे मौका नहीं मिला है। वहीं अन्य खिलाड़ी आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर के आ रहे हैं।

जो दिखता है वही बिकता है
स्पोर्टस टुडे के साथ बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'मुझे इस फैसले से ज्यादा हैरानी नहीं हुई है क्योंकि सच तो यही है कि पिछले कुछ समय में उन्हें ज्यादा क्रिकेट खेलने को नहीं मिली है। वह आईपीएल का हिस्सा भी नहीं थे और पिछले 3-4 महीनों में कोई क्रिकेट बी नहीं मिली। वहीं दूसरी तरफ जो खिलाड़ी टीम में चुने गये हैं उनका चयन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट की प्रदर्शन पर नहीं हुआ है।'
गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा कि हमने पिछले कुछ सालों में यह पहले भी कई बार देखा है कि खिलाड़ियों के चयन में आईपीएल ने अहम भूमिका निभाई है और चयनकर्ता उसके प्रदर्शन को काफी अहमियत देते हैं, उनके साथ भी यही हुआ है। हनुमा विहारी ने आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है और जो दिखता है वही बिकता है, और जो नहीं दिखता है वो दिमाग में भी नहीं रहता है।

4 साल बाद यादव को मिला मौका
गौरतलब है कि जहां एक ओर हनुमा विहारी टीम में जगह बना पाने में नाकाम रहे तो वहीं पर केएस भरत, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस अय्यर को मौका मिला है। जहां केएस भरत आरसीबी के लिये खेलकर आ रहे हैं तो वहीं जयंत यादव की 2017 के बाद टीम में वापसी हो रही है। बुमराह और शमी की गैर मौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल रहा है तो वहीं पर श्रेयस अय्यर को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। आपको बता दें कि विराट कोहली की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे को पहले टेस्ट में टीम की कमान सौंपी गई है तो वहीं पर चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
