For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC के फाइनल में एरॉन फिंच ने जीता टॉस, खिताबी मैच के लिये सेफर्ट टीम में शामिल

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहा टी20 विश्वकप अब अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है जिसका फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची है तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी बार पाकिस्तान को मात देकर फाइनल की राह तय की है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इससे पहले 2010 में भी फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इंग्लैंड की टीम ने उसे हराकर खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था। अब 2021 में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया को अपना सपना साकार करने का मौका मिला है। दोनों टीमों ने अब तक टी20 विश्वकप का एक भी खिताब नहीं जीता है तो ऐसे में फैन्स को नया चैम्पियन मिलना बिल्कुल पक्का हो गया है।

और पढ़ें: वॉर्नर के विवादित शॉट की तारीफ करने पर भड़के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, जस्टिन लैंगर को लताड़ा

दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यूएई में पिछले दो महीनों में खेले गये शाम के मैचों के दौरान टीमें टॉस जीतकर सीधे गेंदबाजी का रुख करती नजर आ रही है, क्योंकि दूसरा पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें ओस की मदद भी मिलती है। टी20 विश्वकप में अब तक खेले गये कुल मैचो में सिर्फ 6 को छोड़ दिया जाये तो यहां पर टीमों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला किया है और जीत हासिल की है।

और पढ़ें: T20 मैचों में ओस से बचने के लिये आकाश चोपड़ा ने दिया अजीब सुझाव, बताया कैसे कम करे टॉस का प्रभाव

टॉस जीतने वाली टीम का रहा है दबदबा

टॉस जीतने वाली टीम का रहा है दबदबा

वहीं दुबई के मैदान पर खेले गये पिछले 17 मैचों की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम ने रनों का पीछा करने का ही फैसला किया है और सिर्फ एक बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। यह मैच आईपीएल 2021 का फाइनल मैच रहा था, जिसमें सीएसके की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन उसके बावजूद केकेआर के खिलाफ रनों को डिफेंड करने में कामयाब रही।

टॉस जीतने के बाद एरॉन फिंच ने कहा,'मैंने पहले भी कहा था कि हर टीम रनों का पीछा करने की ओर देखती है लेकिन हम बड़े मैचों में पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करने का महत्व जानते हैं और हम आज भी उसी की ओर देखेंगे। हालांकि अगर हमें पहले चुनने का मौका मिला है तो हम गेंदबाजी कर अपनी टीम की जीत के चांसेस बढ़ाने की ओर देखेंगे। हमारे पास एक अच्छी गेंदबाजी यूनिट है तो हम कोशिश करेंगे की ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा करने न दें। न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलना कभी भी आसान नहीं होता है, वो हमेशा आपको अपने पैरों पर खड़ा रखते हैं।'

कॉन्वे बाहर, सेफर्ट को मिला मौका

कॉन्वे बाहर, सेफर्ट को मिला मौका

वहीं पर कप्तान केन विलियमसन ने कहा,'हम भी जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना चाहते लेकिन यह विकेट ठीक ठाक है, हमारे लिये यहां पर पहुंचना और खेलना काफी अच्छा सफर रहा है और टीम के तौर पर हम इसे एक हाई नोट पर खत्म करना चाहेंगे। हमने एक यूनिट के तौर पर पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी उसे जारी रखना चाहेगे। पिच बल्लेबाजी के लिये अच्छी है और हम उसी का फायदा उठाना चाहेंगे।'

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम के लिये इस मैच में सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे चोट की वजह से बाहर हो गये हैं, जिसके चलते कप्तान केन विलियमसन को अपनी टीम में मजबूरन बदलाव करना पड़ा है और टिम सेफर्ट को मौका देना पड़ा है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (wk), जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 19:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+