IND vs NZ : बाहर होंगे कोहली, पांड्या जैसे दिग्गज, वेंकटेश समेत इन्हें मिल सकता है मौका
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2021 के समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों की सीरीज में घर पर न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। यह सीरीज 17 नवंबर 2021 से शुरू होने वाली है। बल्लेबाजी के दिग्गज विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा सहित कई नामी खिलाड़ियों को कीवी के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया जाना तय है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20आई सीरीज के लिए टीम की घोषणा 8 नवंबर को होने की उम्मीद है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे और ऐसी भी अफवाहें हैं कि कोहली को वनडे कप्तान के रूप में भी हटाया जा सकता है। ऐसे में रोहित शर्मा सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम की बागडोर संभाल सकते है।
यह भी पढ़ें- शोएब मलिक ने खोला पाकिस्तान की सफलता का राज, ऐसे पहुंचे सेमीफाइनल में

वेंकटेश समेत इन्हें मिल सकता है मौका
साथ ही, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है और वेंकटेश अय्यर को कीवी टीम के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका दिया जा सकता है। अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2021 में खेले 10 मैचों में 370 रन बनाए। उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े, जिसकी बदाैलत केकेआर फाइनल तक पहुंच पाया था। अब अय्यर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माैका मिलने की संभावना बहुत अधिक है। और, जिन तीन स्पिनरों को चुने जाने की संभावना है, वे हैं वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल। आईपीएल के 2021 संस्करण में ऑरेंज कैप पुरस्कार जीतने वाले रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को भी अपनी योग्यता साबित करने का मौका दिया जाएगा।

प्रसिद्ध कृष्णा को भी मिल सकता है माैका
कीवी टीम के खिलाफ टी20आई सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को भी मौका मिल सकता है। साथ ही, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग कोच का भी चयन करेगा। भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही टी20 विश्व कप के 2021 संस्करण में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना अंतिम मैच 8 नवंबर 2021 को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।

दिग्गजों ने किया निराश
बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी। महेंद्र सिंह धोनी को बताैर मेंटर साथ में रखा गया था, लेकिन टीम के लिए को मंत्र काम नहीं आया। भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की पहली हार रही। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से पटखनी दे दी, जिससे 'विराट सेना' का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया था। हर टीम को सुपर 12 में 5 मैच खेलने का माैका मिला। ग्रुप 2 में भारत 4 मैचों में सिर्फ दो जीत सका। वहीं पाकिस्तान ने सभी मैच जीत लिए, तो न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीतकर भारत को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसी के साथ कोहली का बताैर कप्तान टीम को ट्राॅफी दिलाने का सपना फिर टूट गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
