
शुरू से था टीम का ये लक्ष्य
पाकिस्तान ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपना लक्ष्य तय कर लिया था कि बल्लेबाजों को मैदान में जाकर क्या करना है। शोएब ने कहा, ''आप सभी ने पिछले मैचों में देखा है कि अगर हम जल्दी विकेट नहीं खोते हैं तो अंतिम समय में एक अच्छा स्कोर बनाने का एक मौका हमारे पास रहता है। हमारे ड्रेसिंग रूम में इसी बात पर चर्चा रही है कि 150 तक पहुंचें और जल्दी विकेट न खोएं।''

जीत बहुत बड़ी चीज है
मलिक ने अपनी पारी की आखिरी 7 गेंदों में 35 रन बना डाले, जिसमें छक्के एक चाैका भी रहा। उन्होंने पहली 11 गेंदों में 19 रन बनाए थे। अतिम समय पर गियर बदलने पर मलिक ने कहा, ''अगर आप एक अच्छी पिच पर खेल रहे हैं, तो आप तेजी से रन बनाने से पहले अपनी आंखें गढ़ाने के लिए कुछ गेंदें लेते हैं, लेकिन इन पिचों (शारजाह) पर आप 6-8 गेंदें ले सकते हैं। आप देख सकते हैं कि परिस्थितियां कैसी हैं और फिर अपने शॉट खेलना शुरू कर सकते हैं। जीत बहुत बड़ी चीज है, आप टूर्नामेंट में आगे तक जाने के लिए काफी आत्मविश्वास रखते हैं। खुद के लिए, मैं अच्छी फॉर्म में हूं और मैं और अधिक प्रभावशाली होना चाहता हूं ताकि टीम की मदद कर सकं। अब हम बडा मैच खेलने जा रहे हैं यानी कि सेमीफाइनल और हम फिर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने जा रहे हैं।'' मलिक ने पाकिस्तान टीम में अपने सभी साथियों को अपना मैन ऑफ द मैच पुरस्कार समर्पित किया।

आसानी से दी स्काॅटलैंड को पटखनी
वहीं मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने आसानी से स्काॅटलैंड को पटखनी थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 189 रन बनाए। मलिक के अलावा कप्तान बाबर आजम ने 47 गेंदों में 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 15 रन बनाए, जबकि फखर जमान 8 रन बना सके। हफीज ने 19 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि आसिफ अली 5 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में स्काॅटलैंड की टीम 6 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, हारिस राउफ व हसन अली ने 1-1 विकेट लिया। स्काॅटलैंड एक भी मैच नहीं जीत सकी। पाकिस्तान की टीम अब सेमीफाइनल में दम दिखाएगी। उसका सामना आस्ट्रेलिया से 11 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा।


Click it and Unblock the Notifications
