Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, भारत के लिये जीतना नहीं होगा आसान

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंगटन में 21 फरवरी से आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इसको लेकर जहां भारतीय टीम ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। चोट और बीमारी से जूझ रहे न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के लिये भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान करना टेढ़ी खीर था लेकिन उसने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को मौका देकर भारत के सामने चुनौती दे सकने वाली टीम बनाई है।

और पढ़ें: कीवी चयनकर्ता ने बताया ODI में क्यों हुआ भारत क्लीन स्वीप, जानें क्या है खिलाड़ियों के निखरने का राज

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए अपनी गेंदबाजी और हरफनमौला खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी बल्लेबाजी कमजोर हो गई है लेकिन उसने भारत के खिलाफ अपनी गेंदबाजी को घातक बनाने पर जोर दिया है।

और पढ़ें: SA vs ENG: 222 रन बनाकर भी हारी साउथ अफ्रीका, मोर्गन की तूफानी पारी से सीरीज जीती इंग्लैंड

कीवी टीम में वापस लौटे ट्रेंट बोल्ट

कीवी टीम में वापस लौटे ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिये अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को वापस बुलाया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गये थे और सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गये थे। इसके चलते वह सीमित ओवर्स प्रारूप क्रिकेट में भी नहीं खेल पा रहे थे। ट्रेंट बोल्ट की वापसी से कीवी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को धार मिलेगी जो कि भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में काफी चुनौती दे सकती है।

डेब्यू कर सकता है यह कीवी खिलाड़ी

डेब्यू कर सकता है यह कीवी खिलाड़ी

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला सकता है।। जैमिसन पहली बार कीवी टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। जैमिसन ने न्यूजीलैंड-ए और घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

मिशेल सैंटनर की जगह टीम में वापस लौटे एजाज पटेल

मिशेल सैंटनर की जगह टीम में वापस लौटे एजाज पटेल

वहीं ट्रेंट बोल्ट के अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम में एजाज पटेल को भी शामिल किया है। न्यूजीलैंड की ओर से तीनों सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर इस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। अगर कीवी टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला लेती है तो जेमिसन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें तो मिशेल सैंटनर टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जीत रावल और तेज गेंदबाज मैट हेनरी को भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है।

कुछ ऐसी है भारत-न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम

कुछ ऐसी है भारत-न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी से खेला जाना है।

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, टॉम ब्लंडल, रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वॉटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट, एजाज पटेल, काइल जेमिसन, डेरेल मिशेल।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा।

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 10:07 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+